खेल

कांग्रेस हाईकमान द्वारा सूरजेवाला का कद बढ़ाने से हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और उनके समर्थकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस हाईकमान द्वारा सूरजेवाला का कद बढ़ाने से हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और उनके समर्थकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला के कद में इजाफा किया है। कर्नाटक के साथ साथ उन्हें आज मध्य प्रदेश की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। सुरजेवाला को मध्य प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस में उनका कद बढ़ने से वह हाईकमान के पहले से भी ज्यादा नजदीक हो गए हैं। 2024 में लोकसभा के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में उनकी हाईकमान से करीबी राज्य में पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा समर्थकों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।
हरियाणा कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला कर्नाटक प्रभारी हैं। उनके कार्यकाल के दौरान पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। हिमाचल के बाद कर्नाटक जीत को लेकर कांग्रेस में अब हरियाणा को लेकर काफी उम्मीदें हैं। पिछले कुछ दिनों से सुरजेवाला हरियाणा में काफी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। वह लगातार सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। हाल ही में कैथल में उन्होंने भाजपा को वोट देने वाले वोटरों को राक्षस तक कह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!