Saturday, September 21, 2024
Latest:
करनालखेलगुड़गाँवचंडीगढ़जिंददेश-विदेशनूँहपंचकुलापंजाबपलवलपानीपतभिवानीमनोरंजनराज्यरेवाड़ीशिक्षासोनीपतस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेशहिसार

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने सम्पादक राणा ओबराय से सीधी बातचीत में बताया 10 दिन तक हो जाएगी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, अवश्य जीतेंगे अंबाला लोकसभा उपचुनाव*

*हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान व सम्पादक राणा ओबराय की सीधी बातचीत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने सम्पादक राणा ओबराय से सीधी बातचीत में बताया 10 दिन तक हो जाएगी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, अवश्य जीतेंगे अंबाला लोकसभा उपचुनाव*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक उदयभान ने सम्पादक राणा ओबराय से सीधी बातचीत में बताया हमारे संगठन की लिस्ट पूरी तरह तैयार है जिसकी घोषणा 10 दिन तक हो जाएगी। लंबे समय से हरियाणा में संगठन न बनने के सवाल पर अध्यक्ष उदयभान ने कहा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना के कार्यकाल के बाद प्रदेश में कार्यकारिणी की घोषणा नही हो सकी जिसके पीछे कई कारण रहे होंगे। लेकिन अब शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस संगठन की लिस्ट की घोषित होगी। कुछ महीने पहले भी आपने दावा किया था कि कुछ दिनों में संगठन खड़ा हो जाएगा लेकिन हुआ नही, इसके जवाब में उदयभान ने कहा इसके पीछे कई कारण है कभी हिमाचल चुनाव तो कभी कर्नाटक चुनाव या फिर यह कहें कि भारतवासियों को जोड़ने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल पड़ी। इसी कारण से संगठन की घोषणा होने में देरी हो गयी। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस में कोई गुटबाजी नही सभी अपने अपने तरीके से कांग्रेस को मजबूत करने पर लगे हुए हैं। अम्बाला लोकसभा उपचुनाव के सवाल पर अध्यक्ष ने कहा हम लोकसभा उपचुनाव अवश्य जीतेंगे औऱ 2024 में हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!