Monday, July 1, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

जिला उपायुक्त दहिया द्वारा नगरनिगम तथा अन्य कार्यालयों पर छापा मारने से कर्मचारियों में हड़कंप,अब होगा पानीपत में सुधार!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जिला उपायुक्त दहिया द्वारा नगरनिगम तथा अन्य कार्यालयों पर छापा मारने से कर्मचारियों में हड़कंप,अब होगा पानीपत में सुधार!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत (राजेश ओबराय) ;- पानीपत जिले के उपायुक्त वीरेंद्र दहिया लगातार एक्शन मोड में दिख रहे हैं। डीसी ने वीरवार को नगर निगम कार्यालय पर अचानक रेड कर दी। नगर निगम कार्यालय के बुरे हाल को देखकर जिला उपायुक्त का पारा आसमान पर चढ़ गया। जिला उपायुक्त ने नगर निगम कार्यालय के एक-एक कोने का बड़ी बारीकी से निरीक्षण किया। जिस निगम पर पूरे शहर की सफाई की जिम्मा है उसी जगह गंदगी को देखकर डीसी काफी नाराज हुए। DC ने कहा कि कुत्ता भी जहां बैठता है, वहां पूछ मारकर बैठता है। उपायुक्त दहिया ने नगर निगम अधिकारियों को कार्यालय समेत पूरे शहर की सफाई करने के लिए एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया। जिला उपायुक्त ने कार्यालय में अनावश्यक जल रही लाइट, पंखे तथा एयरकंडीशनर को खुद अपने हाथों से बंद किया और आदेश देते हुए कहा कि जो कर्मचारी AC के लिए पात्र नहीं हैं। उनके कार्यालय से AC हटाकर आम पब्लिक के लिए लगाए जाएं। कार्यालय में संदिग्ध पेटी को देखकर निगम तहसीलदार से पूछा कि इस पेटी में क्या है और इतनी गंदी अवस्था में क्यों है। तहसीलदार ने कहा कि उन्होंने 2 दिन पहले ही कार्यालय जॉइन किया है। DC ने कहा कि बहानेबाजी मत कीजिए। अगर इस पेटी में बम हो तो आप क्या करेंगे। क्या आपने इस पेटी को चेक करवाया। मैं आपसे पूछता हूं इस पेटी में क्या है, क्या आप बता सकते हैं। जिला उपायुक्त यहीं नहीं रुके। उन्होंने तहसीलदार को हड़काते हुए कहा कि सरकार आपको वेतन देती है। नौकरी का कार्यकाल खत्म होने के बाद पेंशन देती है। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि नौकरी का कार्यकाल खत्म होने के बाद कुत्ता तक नहीं पूछता, लेकिन आपको फिर से नौकरी पर रखा है। आप सरकार के प्रति लापरवाही कर रहे हैं। जिला उपायुक्त एक के बाद एक हर शाखा में पहुंचे। वह आधार सेंटर पर पहुंचे, जहां उन्होंने आधार कार्ड में एड्रेस चेंज करवाने के लिए महिला कर्मचारी को कहा तो महिला कर्मचारी के व्यवहार और रवैया से भी जिला उपयुक्त नाखुश दिखे। उन्होंने कहा कि ऐसा एरोगेंट कर्मचारी कभी नहीं देखा। उन्हें ऐसे कर्मचारियों की जरूरत नहीं है और तुरंत प्रभाव से ऐसे कर्मचारियों को हटाने का आदेश दिया। सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को देखकर डीसी नाराज दिखे और निगम अधिकारियों को सुधार के लिए आदेश पारित कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!