करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

MLA रामकुमार कश्यप ने कहा इंद्री विधानसभा में होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता कर रहे है पूरी मेहनत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
MLA रामकुमार कश्यप ने कहा इंद्री विधानसभा में होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता कर रहे है पूरी मेहनत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल ;- कल होगा इंद्री मे भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन, पन्ना प्रमुख की तैयारियो को लेकर हुई अहम बैठक
करनाल/इन्द्री ;- 2 अप्रैल को इंद्री विधानसभा के होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन जो कि इंद्री की अनाज मंडी मे सुबह 9 बजे होने जा रहा है जिसकी तैयारी हेतु आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस इंद्री में भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। जिसमे विधायक राम कुमार कश्यप,जिला प्रभारी दीपक शर्मा सभी जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष, व महामंत्री, तीनों मंडल के मंडल अध्यक्ष, प्रभारी व पालक मौजूद रहे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने बताया कि अनाज मंडी इंद्री मे होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ मुख्य वक्ता रहेंगे एंव इस अवसर पर
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला,प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेद पाल, सासंद संजय भाटिया, विधायक राम कुमार कश्यप जिला प्रभारी दीपक शर्मा सहित अन्य कई वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इंद्री विधानसभा में होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन में इंद्री के तीनोँ मंडल इंद्री मंडल, कुंजपुरा मंडल, गढी बीरबल मंडल के सभी तकरीबन 4000 पन्ना प्रमुख मौजूद रहेंगे। इस मौके पर विधायक राम कुमार कश्यप ने बताया कि इंद्री विधानसभा में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को सफल करने के लिए सभी कार्यकर्ता अपनी पूरी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बना है। जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने बताया कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लेने के लिए युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिक भी पूरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, भाजपा का संगठन मजबूत है, भाजपा में परिवारवाद के लिए कोई भी जगह नहीं है ,राष्ट्र सेवा करना भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रथम कर्तव्य है। भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है और भाजपा राष्ट्र सेवा को सबसे बड़ा व सबसे प्रथम कर्तव्य मानती है। इस मौके पर मौजूद जिला प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का भाजपा,कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त होगा,पन्ना प्रमुख सम्मेलन को सफल बनाने के लिए उन्होंने विभिन्न भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!