Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

चंडीगढ़ विजिलेंस ने स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी सेक्टर 18 के कर्मचारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ विजिलेंस ने स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी सेक्टर 18 के कर्मचारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- चंडीगढ़ प्रशासन की विजिलेंस विभाग की टीम ने स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (STA), सेक्टर 18 के एक ड्राइवर बलविंदर सिंह को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, बलविंदर सिंह एक टैक्सी ड्राइवर के B-4 व्हीकल की रजिस्ट्रेशन करवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।
आरोपी कर्मी 40 हजार रिश्वत के रूप में ले चुका था और 10 हजार रुपए रिश्वत लेते उसे दबोचा गया है। विजिलेंस ने आरोपी कर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। DSP विजिलेंस और इंस्पेक्टर रणजोध सिंह की अगुआई में यह कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक STA के एक ड्राइवर द्वारा रिश्वत की मांग करने की शिकायत UT विजिलेंस को प्राप्त हुई थी। BS-4 इंजन वाले व्हीकल की बैक डेट से रजिस्ट्रेशन करने के नाम पर यह रिश्वत मांगी जा रही थी। रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी से 10 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। बता दें कि वर्तमान में BS-4 इंजन वाले व्हीकल्स की चंडीगढ़ में रजिस्ट्रेशन बंद है।
विजिलेंस के मुताबिक व्हीकल को रजिस्टर्ड करने की डील 70 हजार रुपए में तय हुई थी। इसमें से 40 हजार रुपए शिकायतकर्ता पहले ही दे चुका था। बाकी के 30 हजार रुपए में से 10 हजार रुपए आज देना तय हुआ था। इसकी सूचना शिकायतकर्ता द्वारा विजिलेंस को देने पर ट्रैप लगा आरोपी को दबोचा गया। थाना विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 8,13(1)(बी) तथा 13(2) के तहत केस दर्ज किया है। मामले में आरोपी से आगे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!