अपराधकरनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यशिक्षाहरियाणाहिसार

दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी में रोष, कहा आप की बढ़ती लोकप्रियता के कारण हुई गिरफ्तारी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी में रोष, कहा आप की बढ़ती लोकप्रियता के कारण हुई गिरफ्तारी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली ;- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी नीति घोटाला मामले में रविवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिन भर की पूछताछ के बाद शाम में गिरफ्तार कर लिया। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से आम आमदी पार्टी भड़क गई है।
सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इसे तानाशाही की इंतेहा बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, आपने एक नेक इंसान और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार करके अच्छा नही किया मोदी जी, भगवान भी आपको माफ नही करेगा। एक दिन आपकी तानाशाही का अंत जरूर होगा मोदी जी।
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया को बेकसूर बताया है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, मनीष बेक़सूर हैं। उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे। इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मज़बूत होगा।
उपमुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया है। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि आज बीजेपी दस हजार करोड़ का आरोप लगा रही है। सवाल है कि कहां है ये दस हजार करोड़? एक साल की जांच के बाद भी प्रमाण देश के सामने नहीं आ पाया कि सोसोदिया ने एक रुपये का भी भ्रष्टाचार किया है। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता के वजह से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!