Saturday, June 29, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशहरियाणा

हरियाणा के 13 पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस-2019 के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से किया जाएगा सम्मानित*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के 13 पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस-2019 के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से किया जाएगा सम्मानित*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के 13 पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस-2019 के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि करनाल में तैनान निरीक्षक श्री गुरमीत सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेगा और 12 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।
सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों में राज्य सतर्कता ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक, श्री मनबीर सिंह, निरीक्षक, करनाल श्री कर्ण सिंह, निरीक्षक, फरीदाबाद श्री नरेन्द्र कुमार, पुलिस मुख्यालय पंचकूला में तैनात निरीक्षक श्री दीपक सिंह, उप-निरीक्षक, कैथल श्री सत्यवान, सहायक उप-निरीक्षक मधुबन श्री वीरेन्द्र सिंह, सहायक उप-निरीक्षक, अम्बाला श्री रविंद्र कुमार, एग्जम्टी सहायक उप-निरीक्षक, पंचकूला श्री सतपाल, एग्जम्टी सहायक उप-निरीक्षक, अम्बाला श्री रमेश चंद, महिला सहायक उप-निरीक्षक, पंचकूला श्रीमति सुशीला कौशिक, महिला एग्जम्टी सहायक उप-निरीक्षक, चंडीगढ़ श्रीमति रणवीर कौर, महिला एग्जम्टी सहायक उप-निरीक्षक, पंचकूला श्रीमति अनुराधा शामिल हैं।
इस अवसर पुलिस महानिदेषक श्री बी. एस. सन्धू ने विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। पदक विजेताओं की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए श्री सन्धू ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है जो समस्त राज्य पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य जवानों का भी मनोबल और अधिक बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!