Friday, June 14, 2024
Latest:
अपराधकरनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरोहतकसोनीपतहरियाणाहिसार

दिल्ली डिप्टी सीएम सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आप कार्यकर्ताओं द्वारा रोहतक में बवाल, BJP प्रदेश कार्यालय के घेराव पर पुलिंस ने भांजी लाठियां*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली डिप्टी सीएम सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आप कार्यकर्ताओं द्वारा रोहतक में बवाल, BJP प्रदेश कार्यालय के घेराव पर पुलिंस ने भांजी लाठियां*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक ;- हरियाणा के रोहतक में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने CBI द्वारा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ता भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए पहुंचे तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज से कई कार्यकर्ता घायल भी हो गया।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया। इसको लेकर आप ने रोहतक में प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता व नेता रोहतक के मानसरोव पार्क में एकत्रित हुए। जहां से प्रदर्शन करते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पहले ही भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर तैनात थी। आप कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश कार्यालय तक जाने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाए हुए थे, लेकिन आप कार्यकर्ता विरोध दर्ज करवाने के लिए बैरिकेड को पार करने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को पहले रोकने का प्रयास किया और फिर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में आम आदमी पार्टी वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए। कई महिला कार्यकर्ताओं पर भी पुरुष पुलिसकर्मियों ने लाठियां बरसाईं। पुलिस के इस व्यवहार से खफा आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के तानाशाही रवैया की आलोचना की। आप नेता अनुराग ढांडा ने पुलिस पर साजिश के तहत हमला करने के आरोप लगाए।
बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर से आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता, अनुराग ढांडा समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। बसों में जबरदस्ती बैठाकर कुछ को लाखनमाजरा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहीं कुछ को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ले जाकर छोड़ दिया गया। आप के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज पर कार्यकर्ताओं व नेताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी दमनकारी नीति के तहत लोगों की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन वे रुकने व झुकने वाले नहीं हैं। भाजपा की गलत नीतियों के विरुद्ध लगातार लड़ाई लड़ते रहेंगे।
पिछले दिनों जब आम आदमी पार्टी ने रोहतक में प्रदर्शन किया तो सभी वर्कर भाजपा के प्रदेश कार्यालय तक पहुंचे। जहां पर आप कार्यकर्ता बैरिकेड लांघकर भाजपा कार्यालय तक जा पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस के साथ भी कहासुनी हो गई थी, लेकिन सोमवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!