Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान का दावा प्रदेश संगठन की शीघ्र होगी घोषणा, यह दावा भी पहले की तरह हो सकता है फेल साबित?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान का दावा प्रदेश संगठन की शीघ्र होगी घोषणा, यह दावा भी पहले की तरह हो सकता है फेल साबित?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा कांग्रेस संगठन की घोषणा के दावे कांग्रेस अध्यक्ष औऱ नेताओ के द्वारा किए जाते है लेकिन हर बार दावे फेल हो रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान द्वारा एक बार फिर दावा किया जा रहा है कि बहुत शीघ्र कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारियों की शीघ्र घोषणा कर दी जाएगी। क्या यह दावा इस बार सही साबित होगा इस पर विश्वास नही किया जा सकता। कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा हरियाणा कांग्रेस की संगठन लिस्ट पर हाईकमान ने मोहर लगा दी है। अब शीघ्र कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे की घोषणा कर दी जाएगी। गुटबाजी के कारण राज्य में पिछले 8 सालों से सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के सहारे संगठन चल रहा है।हरियाणा कांग्रेस में जिला-ब्लॉक लेवल के पदाधिकारियों की घोषणा होनी है। आदमपुर उपचुनाव से पहले ही यह लिस्ट हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने तैयार कर ली थी, लेकिन गुटबाजी के कारण यह लिस्ट जारी नहीं की जा सकी। पार्टी आलाकमान ने विरोध को देखते हुए दिल्ली में सभी नेताओं से विचार विमर्श करने के बाद अब लिस्ट पर अंतिम मोहर लगा दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!