Sunday, June 30, 2024
Latest:
अपराधअम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलखेलगुड़गाँवचंडीगढ़चरखी दादरीजिंदजॉब करियरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा CMO में विभागों का बंटवारा, CM के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल CMO में सबसे मजबूत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा CMO में विभागों का बंटवारा, CM के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल CMO में सबसे मजबूत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा CMO में नई नियुक्तियों के साथ ही विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। हरियाणा CMO में कार्य आवंटन के बाद सीएम के विशेष प्रधान सचिव डीएस ढेसी सबसे अधिक पावरफुल बन गए हैं। उनके पास सीएमओ में 13 विभाग हैं। विधायी कार्य और प्रस्ताव के अलावा मंत्रिमंडल के सामने रखे जाने वाले अध्यादेश और संसदीय मामले भी वही देखेंगे। इसके अलावा उद्योग एवं वाणिज्य, जेल, पीडब्ल्यूडी जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी हैं।
हरियाणा CMO में हाल ही में जवाहर यादव की ओएसडी के पद पर नियुक्ति के बाद अब उन्हें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिम्मेदारी भी सौंप दी है। हालांकि अभी उन्हें कोई विभाग आवंटित नहीं किया गया है, लेकिन वह 2024 के चुनाव को देखते हुए CM के सभी राजनीतिक मामलों पर नजर रखेंगे। CMO में IAS वी उमाशंकर की दूसरी पोजिशन है। उनके पास नागरिक उड्डयन, पंचायत एवं विकास, खनन, परिवहन, शहरी स्थानीय निकाय, प्लानिंग विभाग हैं। हरियाणा के IAS केएम पांडुरंग सीएम के उप प्रधान सचिव पद पर हैं। उनको सीएमओ में कृषि, डेयरी एवं पशुपालन, मत्स्य, फूड एवं सप्लाई, श्रम विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
हरियाणा CM के अतिरिक्त प्रधान सचिव IAS अमित अग्रवाल भी CMO में मजबूत स्थिति में हैं। मुख्यमंत्री के काफी करीबी माने जाने वाले अमित अग्रवाल को आयुष, अभिलेखागार, ऊर्जा, स्वास्थ्य, टूरिज्म, उच्च शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा के साथ कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का काम दिया गया है। HCS सुधांशु गौतम सीएम के OSD रहेंगे। वह सीएम की घोषणाएं देखेंगे।
हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी भूपेश्वर दयाल के कामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह पहले की तरह सीएम विंडो व शिकायतों को देखेंगे। हाल ही में उन्हें मुख्यमंत्री ने यह दोबारा जिम्मेदारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!