अपराधकरनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरोहतकसिरसाहरियाणाहिसार

हरियाणा सरकार के रहमोकरम के कारण डेरा प्रमुख राम रहीम आज आ सकता है जेल से बाहर!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सरकार के रहमोकरम के कारण डेरा प्रमुख राम रहीम आज आ सकता है जेल से बाहर!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा की रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम की 40 दिन की पैरोल मंजूर हो चुकी है। वह आज जेल से बाहर आ सकता है। राम रहीम यूपी के बरनावा आश्रम में पैरोल काटेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह 25 जनवरी को सिरसा डेरे में आएगा।
राम रहीम की पैरोल के कागजात को लेकर हनीप्रीत और उसका वकील रोहतक सुनारिया जेल भी पहुंचा था। हनीप्रीत ने कल शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने काफिले के साथ ट्रैवलिंग करते हुए आई प्राउड माई डैड का लोगो दिखाया था। राम रहीम साध्वी यौन शोषण, छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में 20 साल की सजा काट रहा है।साल 2023 के पहले महीने में ही राम रहीम को सरकार ने 40 दिन की पैरोल दे दी है। इससे पहले राम रहीम को साल 2022 में पहली बार 21 दिन की फरलो और 70 दिन की पैरोल मिली। राम रहीम की फरलो और पैरोल को लेकर सरकार विरोधियों के निशाने पर भी रही। इस दौरान 40 दिन की पैरोल में उसने नशे पर तीन गाने भी लॉन्च किए। वह बरनावा आश्रम में पहले भी 2 बार पैरोल काट चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!