Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पंजाब सीएम मान ने SSP कुलदीप चहल को समय से पहले पर हटाने पर राज्यपाल पुरोहित को लिखी चिठी, कहा पंजाब कैडर के स्थान पर हरियाणा कैडर की SSP को क्यों दिया चार्ज*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब सीएम मान ने SSP कुलदीप चहल को समय से पहले पर हटाने पर राज्यपाल पुरोहित को लिखी चिठी, कहा पंजाब कैडर के स्थान पर हरियाणा कैडर की SSP को क्यों दिया चार्ज*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- चंडीगढ़ के SSP कुलदीप सिंह चहल को 3 साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही हटाए जाने का मुद्दा गर्माया हुआ है। अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बीएल पुरोहित को एक चिट्‌ठी लिखी है। इसमें कहा गया है कि चंडीगढ़ के नए SSP का पद पंजाब कैडर से ही भरा जाए। इसमें पुरोहित को कहा गया है कि उन्हें पता ही होगा कि चंडीगढ़ के SSP की पोस्ट पारंपरिक रूप से पंजाब कैडर के IPS अफसर के रूप में ही भरी जाती है। वहीं चंडीगढ़ का डिप्टी कमिश्नर(DC) हरियाणा कैडर का होता है।
हरियाणा कैडर के अफसर SSP ट्रैफिक, मनीषा चौधरी को दे दिया गया है। मान ने कहा है कि इससे चंडीगढ़ के मामलों को लेकर राज्यों (पंजाब और हरियाणा) के बीच का तालमेल बिगड़ेगा।
मान ने कहा जल्द वह चंडीगढ़ के SSP की पोस्ट के लिए पंजाब से 3 IPS अफसरों का पैनल भेजेंगे और उन्हें उम्मीद है कि वह (राज्यपाल) जल्द ही पंजाब कैडर से चंडीगढ़ का SSP नियुक्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!