Sunday, September 22, 2024
Latest:
अपराधअम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा मुख्यमंत्री खट्टर की दोटूक बात, कहा पंचायतों में गलत काम नहीं होने देंगे, मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कुरुक्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा मुख्यमंत्री खट्टर की दोटूक बात, कहा पंचायतों में गलत काम नहीं होने देंगे, मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कुरुक्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कुरुक्षेत्र ;- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल गांव उमरी में जनसंवाद कार्यक्रम के बाद बाबैन खंड के रामशरण माजरा में पहुंचे हैं। यहां सरपंच रीना देवी ने उनका स्वागत किया। इससे पहले सीएम ने करीब 2 करोड़ की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया।
सीएम ने कहा कि परिवार पहचान पत्र एक अहम दस्तावेज बन गया है। हर योजना का लाभ परिवार पहचान पत्र के माध्यम से मिलता है। सीएम ने कहा कि समस्याएं आप लाओ, हल मनोहर लाल करेगा। बता दें कि सीएम आज कुरुक्षेत्र में हैं। सीएम तीन गांवों में जनसंवाद के बाद आज रात लाडवा में ही ठहराव करेंगे। जिले के तमाम अधिकारी मौके पर हैं। मुख्यमंत्री ने उमरी में रैडक्रास द्वारा उपलब्ध करवाई गई व्हीलचेयर व श्रवण यंत्र सम्बन्धित चार व्यक्तियों को वितरित किया।
कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंवाद को 19 दिन पूरे हो गए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जन से तसल्ली से बातचीत करना है। उन्होंने कहा कि सरपंचों से प्रतिवेदन लेने की अनूठी पहल की है, गलत काम नही होने देंगे। गरीब को अधिकारा दिलाना ही उनका व सरकार का उद्देश्य है। ​​​​​​जिस गांव में बच्चों का जन्मदिन होता है, उनको मुख्यमंत्री स्टेज पर बुलाकर विशेष सम्मान देते हैं। यह सब परिवार पहचान पत्र के कारण संभव हुआ है। परिवार पहचान पत्र के डाटा से हर व्यक्ति के पास जन्मदिन का संदेश मुख्यमंत्री की ओर से जाता है।
सीएम ने कहा कि प्रदेश की 2 करोड़ 80 लाख जनसंख्या ही उनका परिवार है। इसी कारण उन्होंने इसकी यह अनूठी शुरुआत की है। संयोग से भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि बतान का भी जन्मदिन था। वे मुख्यमंत्री के साथ स्टेज सांझा कर रहे थे। कहा कि गरीब को हक दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। गलत काम नहीं होने देंगे, भ्रष्टाचार पर उन्होंने काफी हद तक शिकंजा कसा है। कांग्रेस के एक पूर्व प्रधानमंत्री कहते थे कि केन्द्र से भेजे गये एक रूपये में से 15 पैसे ही धरातल पर पंहुचते हैं और इसी पर शिकंजा कसा गया है।
उमरी गांव के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए सीएम मनोहर लाल।
सुबह का भूला शाम को घर आ जाए तो उसे भुला नही कहा जाता। उनका सीधा इशारा था कि जिन लोगों ने बिचौलियों की भूमिका निभाई है, वे सुधर जाएं। अध्यापक अपना स्थानान्तरण करवाने के लिये नेताओं को ढूंढते थे परन्तु आज ऐसा नही है। ऑनलाईन ट्रांसफर अध्यापकों की मर्जी से हो रहे हैं। सीएम विंडो में 13 लाख से अधिक फरियाद उनके पास पहुंची है और जनसंवाद भी उसी का एक हिस्सा है।
सीएम ने कहा कि उनके जनसंवाद का उमरी गांव में 19वां दिन आरम्भ हो गया है। प्रदेश में 90 दिन तक यह कार्यक्रम चलना निश्चित है। मुख्यमंत्री ने उमरी गांव के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और एक शिव भक्त की तरह कार्यक्रम में पंहुचे। गांव की सरपंच मीना कुमारी ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ व नम्बरदार बाबू राम ने सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। फिलहाल वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में पहुंचे हैं। मुख्यातिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी यहां पहुंच चुके हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 33वां दीक्षांत समारोह शुरू हो चुका है। केयू में स्वामी ज्ञानानंद को डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया।
सीएम मनोहर लाल दीक्षांत समारोह के बाद लाडवा क्षेत्र के तीन गांवों में जनसंवाद करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल गांव रामशरण माजरा में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का भी शिलान्यास भी करेंगे। प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भागवद गीता सदन में दीक्षांत समारोह में उपस्थित हैं। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 9 टॉपरों को गोल्ड मेडल पहनाएंगे। समारोह में 88 विद्यार्थियों में पीएचडी की डिग्रियां वितरित करेंगे। बता दें मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने यहां से जापानी भाषा का कोर्स किया है। केयू में स्वामी ज्ञानानंद को डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 4 राज्यों के राज्यपाल शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला भी शामिल होंगे।
दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर मुख्यमंत्री मनोहर गांव उमरी के जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान भी करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल लाडवा के बाबैन खंड के गांव रामसरन माजरा में 3 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेंगे। यहां पर सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करने और लोगों से सीधा संवाद करने के उपरांत लाडवा खंड के गांव गुढ़ा में 5 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री लाडवा में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!