Thursday, September 19, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार टला, CM और डिप्टी CM के विभागों का हुआ आवंटन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार टला, CM और डिप्टी CM के विभागों का हुआ आवंटन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शिमला ;- हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच CM और डिप्टी CM के विभागों का आवंटन कर दिया गया है। मुख्य सचिव आर डी धीमान द्वारा बीती रात 11 बजे जारी लेटर के अनुसार वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन, होम, प्लानिंग, कार्मिक विभाग मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के पास रहेंगे। इसके अलावा जिन विभागों का अभी आवंटन नहीं किया गया, उनका दायित्व CM सुक्खू खुद देखेंगे।
डिप्टी CM को ट्रांसपोर्ट समेत 3 विभाग मिले
डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री को 3 विभाग दिए गए हैं, जिनमें ट्रांसपोर्ट अहम हैं। इसके अलावा उनके पास 2 विभाग और हैं। प्रदेश में 8 दिसंबर को विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया। इसमें कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला। 9 दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। 9 और 10 दिसंबर को लगभग 30 घंटे चले सियासी ड्रामे के बाद मुख्यमंत्री और डिप्टी CM का चयन किया गया।
हिमाचल में अभी कैबिनेट विस्तार की संभावना नजर नहीं आ रही है। सूत्रों की मानें तो इसका फैसला अब 19 दिसंबर के बाद ही होगा। हिमाचल में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के सभी विधायक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने राजस्थान जा रहे हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक, मंत्रियों की सूची तैयार है। इसे हाईकमान की मंजूरी का इंतजार है। हाईकमान की मंजूरी से पहले इस लिस्ट पर आज सुखविंदर सुक्खू दिल्ली में चर्चा करेंगे।
प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं। CM और डिप्टी CM पहले ही बना दिए गए हैं। ऐसे में अब 10 ही मंत्री बनाए जा सकेंगे। कैबिनेट विस्तार के बाद ज्यादातर विभाग मंत्रियों में बांट दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!