करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

चंडीगढ़ मेयर पद के लिए भाजपा ने अरूण सूद व कांग्रेस बबला पर खेला दांव, वरिष्ठ उपमहापौर व उपमहापौर के लिए ये होंगे प्रत्याशी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ मेयर पद के लिए भाजपा ने अरूण सूद व कांग्रेस बबला पर खेला दांव, वरिष्ठ उपमहापौर व उपमहापौर के लिए ये होंगे प्रत्याशी*

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- भाजपा आलाकमान ने चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष अरूण सूद को दूसरी बार मेयर पद का उम्मीदवार बनाने का निर्णय किया है। अरूण सूद इससे पूर्व वर्ष 2016 में महापौर के पद पर रह चुके हैं। उस दौरान करीब 50 प्रोजेक्टों को उन्होंने मंजूरी दिलाकर शहर में विकास की गति को रफ्तार दी थी। ज्ञात रहे इससे पूर्व 2001 में भाजपा का महापौर था, करीब 15 वर्ष बाद भाजपा के हाथ निगम की सत्ता 2016 में मिली थी। अरूण सूद ने उस समय 4 विपक्षी पार्षदों को भी पार्टी में शामिल करने का बड़ा रोल अदा किया था। जिन पार्षदों को भाजपा में शामिल किया गया था उनमें कांग्रेस के सत्यप्रकाश अग्रवाल, सतीश कैंथ, राजबाला मलिक व कश्मीरी देवी शामिल थीं। इसके अलावा मनोनीत पार्षद इससे पूर्व कांग्रेस के पक्ष में मतदान करते रहे, उन्हें भी भाजपा की ओर करने में कामयाब रहे थे। अगले साल नगर निगम के चुनाव होने हैं। इसलिए आलाकमान में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरूण सूद को पुन: मेयर का प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार भाजपा से वरिष्ठ उपमहापौर व डिप्टी उपमहापौर के पद पर दिलीप सिंह, भरत कुमार व चंद्रवती शुक्ला में से प्रत्याशी घोषित किये जायेंगे। ज्ञात रहे इससे पूर्व कांग्रेस देवेंद्र सिंह बबला को अपना मेयर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। जबकि वरिष्ठ उपमहापौर के पद पर रविंद्र कौर गुजराल व डिप्टी महापौर के पद पर सतीश कैंथ के नाम घोषित कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!