हरियाणा निकाय चुनावों में असंगठित कांग्रेस के बिखराव का फायदा उठाने में कोई चूक नही कर रहे सीएम नायब सैनी एवं अध्यक्ष बडौली*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा निकाय चुनावों में असंगठित कांग्रेस के बिखराव का फायदा उठाने में कोई चूक नही कर रहे सीएम नायब सैनी एवं अध्यक्ष बडौली*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा सरकार एवं भाजपा संगठन शहरी निकाय चुनाव में असंगठित कांग्रेस की अंदरुनी फुट का खूब फायदा उठा रही है। या यह कहे कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस में तोड़ फोड़ की मुहिम को तेज कर दिया है। भाजपा में शामिल हो रहे कांग्रेस के पूर्व एमएलए व नेता राज्य में कांग्रेस नेताओं की आपसी गुटबाजी को पार्टी छोड़ने का बड़ा कारण बता रहे हैं। जिस कांग्रेस का राज्य में पिछले 10 साल से संगठन भी तैयार नहीं हो पाया है। वह कांग्रेस कैसे छोटे से लेकर बड़ा चुनाब जीत सकती है। विधानसभा जीतने के बाद शहरी निकाय चुनाव में भाजपा की कांग्रेस में जबरदस्त सेंधमारी हुई है। बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। इतने झटके लगने के बाद भी कांग्रेस पर कोई फर्क नही पड़ा। कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता ने निकाय चुनाव जीतने के लिए किसी भी प्रकार की कोई योजना नही बनाई। कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति ने कोई संयुक्त मीटिंग नही की है। लेकिन सभी नेता दिल्ली दरबार मे जाकर एक दूसरे को नीचा दिखाने में आगे रहते हैं। हरियाणा तथा दिल्ली विधानसभा चुनावों में मिली से जीत से ओतप्रोत संगठित भाजपा के कार्यकर्ताओं का मनोबल सातवे आसमान पर है। इन्ही सब कारणों से ऐसा महसूस होता है कि हरियाणा में होने जा रहे स्थानीय निकाय चुनावों में भी भाजपा बाजी मार सकती है