“अब तक 46 बार” मसीहा के रूप में जनता का भला करने वाले IAS अधिकारी राजेश जोगपाल का हरियाणा सरकार बार बार क्यों करती है तबादला!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
“अब तक 46 बार” मसीहा के रूप में जनता का भला करने वाले IAS अधिकारी राजेश जोगपाल का हरियाणा सरकार बार बार क्यों करती है तबादला!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- जैसे ही हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र के डीसी राजेश जोगपाल का रजिस्ट्रार कॉपरेटिव सोसाइटीज़ के पद पर तबादला किया, एकाएक जोगपाल चर्चा में आ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार 27 साल 4 महीने, 9 दिन के अब तक के सेवाकाल में यह उनका 46वां ट्रांसफर है। खास बात यह है कि राजेश जोगपाल जिस पद पर भी रहे उन्होंने उस पद की गरिमा को समझते हुए जनता को न्याय दिया। इन्ही कारणों से जनता में उनकी छवि एक दयालु औऱ मसीहा के रूप में बन गयी। शायद हरियाणा सरकार को उनकी लोकप्रियता और दयालु अधिकारी की छवि हजम नही होती। इसी कारण से राजेश जोगपाल का तबादला बार बार कर दिया जाता है।

