Saturday, June 29, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशपंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

गोहाना में हुई इनेलो की सम्मान रैली बनी विघटन रैली! भाजपा की खटारा सरकार हो रही है फ्लॉप! कांग्रेस मौके का उठा सकती है फायदा?

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,
गोहाना में हुई इनेलो की सम्मान रैली बनी विघटन रैली! भाजपा की खटारा सरकार हो रही है फ्लॉप! कांग्रेस मौके का उठा सकती है फायदा?
,,,,,,,,,,,,’,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- गत दिवस गोहाना में देवी लाल के नाम पर हुई सम्मान रैली ने विकराल रूप धारण करते हुए इसे विघटन रैली साबित कर दिया है! जिस तरह से रैली के अंदर दुष्यंत चौटाला के समर्थकों ने अभय चौटाला के भाषण के समय हूटिंग और नारेबाजी की उससे यह साबित हो गया कि इनेलो प्रदेश में सरकार बंनाने से पहले ही बिखर जाएगी और उसका सीधा सीधा फ़ायदा विपक्षी दलों को मिलेगा। यानी कांग्रेस पार्टी एक बार फिर सत्ता में आ सकती है! क्योंकि खट्टर सरकार के ऊपर अफसरशाही के हेवी होने के कारण लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं और कार्यकर्ता अपने आप को ठगा हुआ सा महसूस कर रहा है! इसलिए जो लोग इनेलो और बहुजन समाज पार्टी की संयुक्त सरकार हरियाणा में देखना चाहते थे उसको तो गोहाना में हुई सामान रैली में ग्रहण लग गया है। यदि समय रहते पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कोई हल नहीं निकाला तो इतिहास अपने आप को दोहराता हुआ एक बार फिर नजर आएगा। समय की नजाकत को समझते हुए अभय चौटाला और दुष्यंत चौटाला को आपस में बैठकर समस्या का हल निकाल लेना चाहिए। ताकि बरसों से संघर्ष करते हुए कार्यकर्ताओं को एक बार इनेलो पार्टी की सरकार मिल जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!