Saturday, June 29, 2024
Latest:
अपराधअम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतसिरसाहरियाणाहिसार

आदमपुर उपचुनाव में हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बिश्नोई कांग्रेस उम्मीदवार व भतीजे भव्य बिश्नोई के खिलाफ करेंगे प्रचार! कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नाम शामिल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
आदमपुर उपचुनाव में हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बिश्नोई कांग्रेस उम्मीदवार व भतीजे भव्य बिश्नोई के खिलाफ करेंगे प्रचार! कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नाम शामिल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़/हिसार ;- पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के परिवार में राजनीतिक मतभेद जगजाहिर है। चाचा अभय चौटाला व भतीजे दुष्यंत चौटाला की लड़ाई सार्वजनिक रूप धारण कर चुकी है। शायद यही राजनीतिक लड़ाई ताऊ चंद्रमोहन बिश्नोई व भतीजे भव्य बिश्नोई में आदमपुर उपचुनाव में देखने को मिल सकती है। हरियाणा के आदमपुर उपचुनाव में राजनीति ने बिश्नोई परिवार को बांट दिया है। यहां भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई के खिलाफ उनके सगे ताया चंद्रमोहन कांग्रेस का प्रचार करेंगे। पूर्व विधायक चंद्रमोहन भजनलाल के बड़े पुत्र हैं। उन्हें कांग्रेस ने स्टार प्रचारक बनाया है। वह कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश के लिए वोट मागेंगे। आदमपुर उप चुनाव के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस ने वीरवार को 39 स्टार प्रचारकों के नाम तय किए। इसमें सभी मौजूदा 30 विधायक सहित भूपेंद्र हुड्‌डा और उसके विरोधी कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी के नाम भी शामिल है। इसमें विशेष तौर पर चंद्रमोहन का नाम शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!