Sunday, September 22, 2024
Latest:
करनालकारोबारचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरेवाड़ीरोहतकहरियाणाहिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष पद उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, पंजाब, हिमाचल और हरियाणा के डेलीगेट्स से मिले, बोले- MLA की चोरी रोकूंगा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष पद उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, पंजाब, हिमाचल और हरियाणा के डेलीगेट्स से मिले, बोले- MLA की चोरी रोकूंगा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के डेलीगेट्स से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इन दिनों हमारे MLA चोरी बहुत हो रहे हैं। वे आते हैं उन्हें डराते धमकाते हैं और ले जाते हैं। चोरी को बचाने के लिए मैं चुनाव लड़ रहा हूं। पार्टी हित में मुझे ही वोट दें।

राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की थी इच्छा

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी को हम सब कांग्रेस जन चाहते थे, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव में गांधी परिवार के सभी सदस्य दूर रहेंगे। मजबूरी में पार्टी हित को देखते हुए मैं इस चुनाव में खड़ा हुआ हूं। मुझे उम्मीद ही नहीं विश्वास भी है कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी।

हुड्‌डा बने खड़गे के प्रस्तावक

AICC के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा प्रस्तावक बने हैं। हालांकि प्रस्तावक बनने से पहले हरियाणा कांग्रेस की अहम बैठक में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया था, लेकिन बाद में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद वह खड़गे के पक्ष में खड़े हो गए।

वोट देने के लिए फोटो-आईडी जरूरी

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में वोट करने के लिए फोटो आईडी अनिवार्य की गई है। बिना इसके डेलीगेट्स वोट नहीं कर पाएंगे। हरियाणा में 195 डेलीगेट़्स को मतदान के लिए AICC पहचान पत्र जारी किए गए हैं। इन दिनों APRO मेंबर अरविंदर सिंह लवली और सहायक APRO हरपाल ठाकुर हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं।

हिमाचल प्रदेश में सोनिया गांधी

खड़गे के दौरे के बीच पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। वह शिमला के छराबड़ा में स्थित प्रियंका गांधी के घर रुकी हैं। सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अब शिमला पहुंची हैं। सोनिया हिमाचल की राजनीतिक हलचल का फीडबैक लेने आई हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!