Sunday, February 23, 2025
अपराधकरनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पंजाब सरकार का भ्र्ष्टाचार पर बड़ा वार, AIG को किया गिरफ्तार!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब सरकार का भ्र्ष्टाचार पर बड़ा वार, AIG को किया गिरफ्तार!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;–पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को पंजाब पुलिस के एआईजी आशीष कपूर को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। टीम आरोपी एआईजी से पूछताछ कर रही है। आशीष ने 2018 में दो महिलाओं को धोखाधड़ी केस में राहत देने के बदले चेक के जरिए एक करोड़ रुपए बैंक से निकलवा लिए थे। मामले में एआईजी आशीष कपूर के अलावा डीएसपी पवन कुमार व एएसआई हरजिंदर सिंह पर भी एफआईआर दर्ज है। एक माह पहले ही विजिलेंस ने आशीष की मोहाली स्थित कोठी में रेड की थी।

तलाशी में कोठी से कई दस्तावेज बरामद होने की बात सामने आई थी। उसके बाद से ही आशीष कपूर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी।
एआईजी पर दुष्कर्म और जबरन उगाही के भी आरोप हैं। दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली महिला ने दावा किया था कि वह इमिग्रेशन फ्रॉड से जुड़े केस में जेल में बंद थी। कपूर जेल सुपरिंटेंडेंट थे। उन्होंने पद का फायदा उठाते हुए जेल में उससे जबरन फिजिकल रिलेशन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!