करनालखेलचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरोहतकशिक्षासिरसास्वास्थ्यहरियाणाहिसार

हरियाणा की गठबंधन सरकार ने पंचायत चुनाव से पहले खेला बड़ा दांव, बनाए 8 नए उपमंडल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा की गठबंधन सरकार ने पंचायत चुनाव से पहले खेला बड़ा दांव, बनाए 8 नए उपमंडल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के नागरिकों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश में 8 नए उपमंडल बनाने की घोषणा की है। घोषणा के अनुसार भिवानी जिले में बवानीखेड़ा, गुरुग्राम जिले में मानेसर, जींद जिले में जुलाना, करनाल जिले में नीलोखेड़ी, महेंद्रगढ़ जिले में नांगल चौधरी, पानीपत जिले में इसराना, रोहतक जिले में कलानौर और यमुनानगर जिले में छछरौली को उपमंडल बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने इन क्षेत्रों के निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपमंडल सरकार और प्रशासन को लोगों के करीब लाएंगे तथा सुशासन के मूलमंत्र को सिद्ध करने में सहायक होंगे। वहीं राजनीतिक विश्लेषक इसे पंचायत चुनाव सेे पहले सरकाार द्वारा खेला गया बड़ा दाव बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!