Thursday, September 19, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में चलाई विकास की लहर, शहर को दी लगभग 2 करोड़ 27 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में चलाई विकास की लहर, शहर को दी लगभग 2 करोड़ 27 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के परिवहन खनन एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास के प्रति कटिबद्ध है तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। जहाँ तक बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र की बात है यहाँ का विधायक होने के नाते लोगों की सुरक्षा और चहुमुखी विकास कार्य करवाना मेरा पहला कर्तव्य है। श्री मूलचंद शर्मा गत सांय स्थानीय सेक्टर- 3 में 92 लाख रुपये की धनराशि की लागत से बनाए गए आरएमसी रोड के दोहरीकरण के लोकार्पण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सेक्टर-3 व भगत सिंह कॉलोनी के एक करोड़ 35 लाख रुपये की धनराशि की लागत से बने सीवरेज सिस्टम का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बल्लभगढ़ के चहुमुखी विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र के लिए शिक्षा, चिकित्सा, बिजली,पेयजल, सड़क, आरएमसी रोड़, गन्दे पानी की निकासी के लिए सीवरेज व्यव्स्था सहित मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों के लिए करोड़ो रूपये की धनराशि देने का काम किया है। करोड़ो रूपये की धनराशि के विकास कार्य करवाने पर हरियाणा में बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र रोल मॉडल बनाने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!