Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की राह पर चली भाजपा, चुनाव चिन्ह पर चुनाव न लड़ने वाली पार्टी कहीं न कहीं अंदर से होती है भयभीत, भाजपा आज लेगी फैंसला?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की राह पर चली भाजपा, चुनाव चिन्ह पर चुनाव न लड़ने वाली पार्टी कहीं न कहीं अंदर से होती है भयभीत, भाजपा आज लेगी फैंसला?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा असमंजस की स्तिथि में है। इसके पीछे क्या कारण है। यह तो भाजपा के नेता ही जाने। परन्तु एक बात साफ है जो भी पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव नही लड़ती कहीं न कहीं वह अंदर से भयभीत होती है। हरियाणा कांग्रेस ने तो पहले ही घोषणा कर दी है कि वह पंचायत चुनाव चिन्ह पर नही लड़ेगी। अब यदि भाजपा भी अपने चिन्ह कमल पर चुनाव नही लड़ती तो चर्चाकार कहेंगे कि भाजपा भी अब कांग्रेस के पदचिन्हों पर चल पड़ी है। हरियाणा भाजपा की आज दिल्ली में पंचायती चुनाव को लेकर मीटिंग होगी। भाजपा की प्रदेश इकाई यह फैसला लेगी कि चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ना है या नहीं। मीटिंग भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ और चुनाव प्रभारी कंवर पाल गुर्जर की अध्यक्षता में होगी। पंचकूला में हुई पिछली मीटिंग में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ और चुनाव प्रभारी कंवर पाल गुर्जर ने कहा था कि पार्टी कार्यकर्ताओं से राय करके ही कोई फैसला लेगी। चुनाव आयोग ने पहले 30 सितंबर तक चुनाव करवाने के संकेत दिए थे। इसके चलते पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दीं। भाजपा ने बूथ स्तर पर त्रिदेव लगाए हैं। त्रिदेव में एक बूथ पर 3 कार्यकर्ता रहेंगे। भाजपा ने 22 जिलों में चुनाव जिला प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं। प्रदेश स्तर पर शिक्षा मंत्री कंवर पाल को प्रभारी बनाया गया है।

*दो पार्टी इनेलो और आप सिंबल पर लड़ेंगे चुनाव*

इनेलो और आम आदमी पार्टी पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर ही लड़ेंगे। दोनों दल जिला परिषद के चुनाव भी सिंबल पर लड़ेंगे, जबकि जजपा ने अभी कोई घोषणा नहीं कि वह चुनाव लड़ेगी या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!