Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा कांग्रेस ने महंगाई, अग्निपथ योजना और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर खट्टर सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश मे किया विरोध प्रदर्शन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस ने महंगाई, अग्निपथ योजना और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर खट्टर सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश मे किया विरोध प्रदर्शन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा कांग्रेस ने महंगाई, अग्निपथ योजना और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेश की मनोहर लाल सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में आज विरोध प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राजभवन का घेराव किया। कांग्रेसी पैदल रोष मार्च निकलते हुए राजभवन जा रहे थे। परंतु पुलिस ने उन्हें राजभवन के नजदीक रोक लिया। जिस पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने बेरीकेड्स पार करने का प्रयास किया, परंतु पुलिस ने रोक लिया। चंडीगढ़ पुलिस के उच्च अधिकारियों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच बातचीत चली। कांग्रेसी राजभवन तक जाने की मांग कर रहे थे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और उदयभान और बाकी विधायकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें सेक्टर 3 के थाने में ले गई। कांग्रेसियों ने थाने में ही अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता थाने में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। पिछले 20 दिनों में दूसरी बार राजभवन का घेराव करने जा रही है। इससे पहले ED द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने राजभवन का घेराव किया था। दूसरी बार सेक्टर-9 में ही सत्याग्रह किया थी।
8 अगस्त से हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन किया। हिसार में तो कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। वहीं सिरसा और करनाल में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!