Saturday, July 6, 2024
Latest:
अम्बालाकरनालकारोबारचंडीगढ़जिंदजॉब करियरदेश-विदेशनारनौलपंचकुलापंजाबपानीपतफ़तेहाबादफरीदाबादमनोरंजनमहेंद्रगढ़राज्यरेवाड़ीरोहतकशिक्षासोनीपतस्वास्थ्यहरियाणाहिसार

8 अगस्त से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
8 अगस्त से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 8 अगस्त से शुरू होगा। इस प्रस्ताव को गुरुवार को हरियाणा कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दी गई । इसकी जानकारी हरियाणा के खेल मंत्री श्री संदीप सिंह ने बैठक के बाद प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई । बैठक में 11 एजेंडे रखे गए। इस दौरान हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि भी तय की गई। सत्र की अवधि का निर्णय हरियाणा विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी करेगी। सत्र के संबंध में अनुशंसा हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय व विधानसभा स्पीकर श्री ज्ञानचंद गुप्ता को भेज दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि कैबिनेट के मुख्य एजेंडों में हरियाणा पुलिस में 2 हजार स्पेशल पुलिस आफिसर (एसपीओ) की भर्ती का था। इसके तहत भूतपूर्व सैनिकों, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल आदि के जवानों को भर्ती किया जाएगा । कैबिनेट ने इनकी भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!