करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

भगवंत मान मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग आज, मान सरकार में बैंस, धालीवाल को मिली प्रमोशन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भगवंत मान मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग आज, मान सरकार में बैंस, धालीवाल को मिली प्रमोशन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की आज पहली मीटिंग होगी। कल ही नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया गया था। इनमें हरजोत बैंस को शिक्षा और कुलदीप धालीवाल को कृषि मंत्रालय देकर प्रमोशन की गई है। वहीं सबसे अहम बरनाला से विधायक गुरमीत मीत हेयर से स्कूली शिक्षा वापस ले ली गई। वित्तमंत्री हरपाल चीमा से भी सहकारिता विभाग वापस लेकर सीएम भगवंत मान ने अपने पास रख लिया है। पंजाब सरकार में अब कुल 15 मंत्री,,
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में पहले 10 मंत्री बनाए गए थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिलाकर इनकी गिनती 11 थी। पुराने 10 मंत्रियों में से डॉ. विजय सिंगला को करप्शन केस में कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद सीएम समेत 10 मंत्री रह गए। अब कल अमन अरोड़ा, डॉ. इंदरबीर निज्जर, फौजा सिंह सरारी, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और अनमोल गगन मान को शपथ दिलाकर मंत्री बनाया गया है। जिसके बाद CM समेत मंत्रियों की गिनती 15 हो गई है। अभी भी 3 मंत्री और बनाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!