Sunday, June 30, 2024
Latest:
अम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलखेलगुड़गाँवचंडीगढ़चरखी दादरीजिंदजॉब करियरज्योतिषदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पंजाब में भगवंत मान सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, एक महिला सहित 5 बनाये नए मंत्री*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब में भगवंत मान सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, एक महिला सहित 5 बनाये नए मंत्री*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का 3 महीने बाद पहला कैबिनेट विस्तार हो गया है। इसमें हिंदू चेहरे के तौर पर अमन अरोड़ा और महिला मंत्री के तौर पर डॉ. बलजीत कौर के बाद अनमोल गगन मान को जगह दी गई है। कैबिनेट में 3 सिख मंत्री डॉ. इंदरबीर निज्जर, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और फौजा सिंह सरारी शामिल किए गए हैं।

इनमें फौजा सिंह सरारी बॉर्डर एरिया फिरोजपुर से आते हैं। वह 2 साल पहले ही पंजाब पुलिस से इंस्पेक्टर के तौर पर रिटायर हुए हैं। जौड़ामाजरा साउथ कोरिया की फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। उन्हें पटियाला जिले को प्रतिनिधित्व देने के लिए मंत्री बनाया गया है।

अमन अरोड़ा को अब लोकल गवर्नमेंट मंत्री बनाया जा सकता है। अभी तक यह मंत्रालय सीएम भगवंत मान ने अपने पास रखा है। डॉ. इंदरबीर निज्जर को सेहत मंत्री बनाया जा सकता है। अनमोल गगन मान को यूथ और कल्चर जैसे मंत्रालय दिए जा सकते हैं। सीएम मान ने कहा कि आने वाले 1-2 दिनों में मंत्रालय बांट दिए जाएंगे।

दिग्गजों को मंत्री न बनाने पर बोले मान, सभी 92 विधायक हीरे, जिम्मेदारियां देंगे

नए मंत्रियों की शपथ ग्रहण के बाद सीएम भगवंत मान ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि नए मंत्री पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करेंगे। मान ने कहा कि मुझे पर काम का बड़ा बोझ है, इसे अब नए मंत्रियों पर डाला जाएगा। सबको अहम मंत्रालय दिए जाएंगे। आप के दिग्गज प्रोफेसर बलजिंदर कौर, सर्वजीत कौर माणुके और प्रिंसिपल बुधराम को मंत्री न बनाने पर मान ने कहा कि आप के 92 विधायक हीरे हैं। सबको जिम्मेदारियां दी जाएंगी। मान ने कहा कि आने वाले दिनों में बड़े घपले सामने आएंगे। जिससे लोग भी हैरान हो जाएंगे।

सबसे पहले सुनाम से 2 बार के MLA अमन अरोड़ा ने शपथ ली। इसके बाद अमृतसर से विधायक डॉ. इंदरबीर निज्जर ने शपथ ली। इसके बाद फौजा सिंह सरारी, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और अनमोल गगन मान ने शपथ ली। मान सरकार में CM भगवंत मान समेत मंत्रियों की कुल संख्या 15 हो गई है। अभी भी 3 मंत्रियों के पद खाली हैं। जिन्हें अगले विस्तार में भरा जाएगा।

म्यूजिक इंडस्ट्री को छोड़ राजनीति चुनी:अब अनमोल गगन मान बनी कैबिनेट मिनिस्टर, SAD के कैंडिडेट को 37718 वोटों से हराया था

फौजा सिंह ने वर्दी उतारते ही पहनी खादी:केजरीवाल से प्रभावित होकर AAP जॉइन की, भगवंत मान ने बनाया कैबिनेट मंत्री

डॉ. निज्जर को भगवंत कैबिनेट में जगह:AAP सरकार के गठन पर बनाया था प्रोटेम स्पीकर; पेशे से डॉक्टर और CKD प्रधान

दिलेरी से केजरीवाल की नजर में आए जौड़ामाजरा:विदेश में मजदूरी, दोस्त की गाड़ी से प्रचार; लड़की को बचाने के लिए गोलियां खाई

दिग्गजों को लगा झटका
कैबिनेट विस्तार में दूसरी बार विधायक बनी प्रो. बलजिंदर कौर, सर्वजीत माणुके और प्रिंसिपल बुधराम को झटका लगा है। उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया है। इसके अलावा राजपुरा से विधायक नीना मित्तल भी मंत्री पद के लिए जोर लगा रही थी लेकिन बात नहीं बनी।

यह 5 MLA क्यों बनाए जा रहे मंत्री

अमन अरोड़ा : सुनाम से दूसरी बार MLA बने हैं। पिछला चुनाव CM भगवंत मान से भी बड़ी लीड यानी 75 हजार वोट से जीते। पार्टी के तेजतर्रार वक्ता हैं। संगरूर सीट से लोकसभा उपचुनाव हारने के बाद दबाव बढ़ा।

अनमोल गगन मान : मशहूर पंजाबी गायिका हैं। आप के यूथ विंग की प्रदेश उपप्रधान रह चुकी हैं। चुनाव के वक्त प्रचार के लिए ‘केजरीवाल एंथम’ गाया था। विधायक बनने के बाद एक्टिव होकर काम कर रही हैं।

डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर : चुनाव जीतने के बाद प्रोटेम स्पीकर बनाया था। हालांकि बाद में कुलतार संधवां स्पीकर बन गए। इस वक्त चीफ खालसा दीवान के प्रधान हैं। सिख सियासत के लिहाज से अमृतसर अहम केंद्र हैं, इसलिए तरजीह दी जा रही है।

चेतन सिंह जौड़ामाजरा : चुनावी जीत के बाद खूब मशहूर हुए। 7 साल साउथ कोरिया में दिहाड़ी की। वापस लौटे तो एक बार जान पर खेलकर लड़की को किडनैप होने से बचाया था। हालांकि सबसे अहम सरकार में पटियाला जिले को प्रतिनिधित्व देना है। चेतन समाना से विधायक हैं।

फौजा सिंह सरारी : रिटायर्ड पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर सरारी बॉर्डर एरिया फिरोजपुर के गुरुहरसहाय से विधायक हैं। इसलिए सरकार में शामिल किया जा रहा। सरारी राय सिख बिरादरी से संबंधित हैं।
कैबिनेट विस्तार के बाद AAP सरकार में मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा 14 मंत्री हो जाएंगे। सरकार ने शुरू में 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। इनमें से हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को करप्शन केस में बर्खास्त किया जा चुका है। पंजाब में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं। 3 मंत्री लोकसभा चुनाव के नजदीक बनाए जाएंगे
मान सरकार में 3 मंत्रियों के पद खाली रहेंगे। इन्हें आम आदमी पार्टी 2024 तक खाली रख सकती है। तब लोकसभा चुनाव होने हैं। उस वक्त के सियासी गणित को देखते हुए इन नए मंत्रियों की सरकार में एंट्री कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!