Friday, September 20, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा का एक औऱ पूर्व विधायक AAP पार्टी में शामिल, सुशील गुप्ता ने पहनाया पटका*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा का एक औऱ पूर्व विधायक AAP पार्टी में शामिल, सुशील गुप्ता ने पहनाया पटका*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ/पानीपत ;- पंजाब में सत्ता हासिल करने के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर हरियाणा पर है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी अभी से तैयारियों में जुटी हुई है| पंजाब चुनाव के बाद से हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सक्रियता बेहद ज्यादा बढ़ गई है| हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सक्रियता की आलम यह है कि यहां अबतक कई नेताओं और विभिन्न हस्तियों ने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है| जहां इस कड़ी में अब हरियाणा से एक और पूर्व विधायक की ‘आप’ में एंट्री हुई है|

बतादें कि, पानीपत ज़िले के समालखा विधानसभा से कांग्रेस से पूर्व MLA भरत सिंह छोक्कर ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है| भरत सिंह छोक्कर राज्यसभा सांसद व हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता सहित अन्य ‘आप’ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए| सुशील गुप्ता ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!