अपराधकरनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पंजाब सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा वार, CM मान ने मन्त्री विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से किया बाहर*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा वार, CM मान ने मन्त्री विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से किया बाहर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।भगवंत मान मंत्रिमंडल से एक मंत्री की छुट्टी हो गई है। सीएम मान ने मंत्री विजय सिंघला को अपने मंत्रिमंडल से बाहर निकाल दिया है| बताया जा रहा है कि, विजय सिंघला पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं| मिली जानकारी के अनुसार, सीएम मान ने विजय सिंघला को लेकर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश भी दिया है। बतादें कि, मंत्री विजय सिंघला को स्वास्थ्य विभाग दिया गया था| विजय सिंघला पंजाब की मानसा विधानसभा सीट से विधायक बने हैं। उन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया है। सिंघला पेशे से से डॉक्टर हैं। वह पहली बार विधायक बने हैं।
सीएम मान ने पहले ही कह रखी है यह बात ….

बतादें कि, पंजाब की सत्ता में आने के बाद सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचारी पर नकेल कसनी शुरू कर दी है| सीएम मान बार-बार यह ऐलान करते नजर आ रहे हैं कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!