Thursday, September 19, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा की खट्टर सरकार के खिलाफ अपराध, घोटाले व भ्र्ष्टाचार को लेकर कांग्रेसियों द्वारा आज किया जायेगा कान खोलो प्रदर्शन!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीयख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा की खट्टर सरकार के खिलाफ अपराध, घोटाले व भ्र्ष्टाचार को लेकर कांग्रेसियों द्वारा आज किया जायेगा कान खोलो प्रदर्शन!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल ;- भ्र्ष्टाचार, घोटाले व अपराध को लेकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल की विधानसभा क्षेत्र करनाल आज पूरे हिंदुस्तान में चर्चा का विषय बना हुआ है। हरियाणा के करनाल जिले के सचिवालय परिसर में सोमवार को सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा कान खोलो प्रदर्शन किया जाएगा। पहले कलामपुरा गांव के 5 वर्षीय जश की निर्मम हत्या होने पर आत्मिक शांति की प्रार्थना की जाएगी। जिला सचिवालय में हवन करके आहुति डाली जाएगी।
इसके बाद नकली और दोषपूर्ण नगर निगम का आईडी सर्वे, घोटाले दर घोटाले, बिना जरूरत के बनने वाली सड़क पर लगने वाले 4 करोड़8 लाख में घोटाले की आशंका, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में व्यापक घोटाले को लेकर व्हाइट पेपर जारी करने की मांग उठाई जाएगी। बढ़ती मंहगाई और गहराते बिजली संकट, पार्कों में सैर करने पर टैक्स लगाने के खिलाफ कान खोलो प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद में डीसी को ज्ञापन दिया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी करनाल संयोजक त्रिलोचन सिंह ने बताया कि करनाल में जिला कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिला सचिवालय पर रोष जताएंगे। इस समय करनाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था लड़खड़ा चुकी है। करनाल में दहशत का माहौल है। आए दिन बलात्कार, चोरियां, डकैती की वारदातें हो रही हैं।
अनैतिक धंधों में जिले की संलिप्तता बढ़ती जा रही है। मंहगाई इतनी बढ़ चुकी है कि सभी रिकॉर्ड टूट चुके हैं। युवाओं को नौकरी के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर ही सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!