करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पंजाब के राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब के राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब की भगवंत मान सरकार में आज मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों को शपथ दिलाई। आज 10 मंत्रियों ने शपथ ली। पहले नंबर पर हरपाल सिंह चीमा और 10वें नंबर पर हरजोत सिंह बैंस ने मंत्री पद की शपथ ली। 31 साल के बैंस भगवंत मान कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री हैं। 60 साल के कुलदीप सिंह धालीवाल सबसे बुजुर्ग मंत्री है। नौवें नंबर पर ब्रह्मशंकर जिम्‍पा ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्‍होंने पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा व तीक्ष्‍ण सूद को होशियारपुर से हराया था। चीमा के बाद डा. बलजीत कौर ने मंत्री पद की शपथ ली। भगवंत मान कैबिनेट में बलजीत कौर अकेली महिला रही जिन्हे मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह ईटीओ ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद डा. विजय सिंगला ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्‍होंने चुनाव में पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला को हराया था। पांचवें नंबर पर लालचंद कटारुचक को मंत्री पद की शपथ ली। इनके अलावा गुरमीत सिंह मीत हेयर, गुरमीत सिंह धालीवाल, लाल जीत सिंह नें मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट में किसी को उपमुख्‍यमंत्री नहीं बनाया गया है।
भगवंत मान के मंत्रिमंडल में मालवा से पांच, माझा क्षेत्र से चार और दोआबा से एक को मंत्री बनाया गया है। यदि जातीय समीकरणों की बात करें तो भगवंत मान के अलावा चार और जट सिखों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। जबकि चार ही दलित कैबिनेट में जगह बना पाए हैं और दो हिंदू वर्ग से भी लिए गए हैं। पंजाब विधानसभा की 117 सीटें हैं ऐसे में 15 फ़ीसदी विधायकों को कैबिनेट में लिया जा सकता है मुख्यमंत्री के अलावा 17 विधायक मंत्री बन सकते हैं।
समारोह में मुख्‍यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। भगवंत मान कैबिनेट की पहली बैठक आज दो बजे होगी। इस बैठक में कई महत्‍वपूर्ण निर्णय किए जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के राज्‍यपाल बंगारू दत्‍तात्रेय भी मौजूद रहे। नए मंत्रियों को राजभवन में नवनिर्मित गुरु नानक आडिटोरियम में शपथ दिलाई गई। इस आडिटोरियम का हाल में ही राज्‍यपाल ने उद्घाटन किया था। समरोह में काफी संख्‍या में आप के नेता भी समरोह में पहुंचे। समारोह में शपथ लेने वाले मंत्रियों के परिवार के सदस्‍य भी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!