करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा सिविल सेवा एसोसिएशन का गठन, 2004 बैच की वर्षा खांगवाल बनी अध्यक्षा, 2011 बेच के अश्विनी मलिक बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सिविल सेवा एसोसिएशन का गठन, 2004 बेच की वर्षा खांगवाल बनी अध्यक्षा, 2011 बैच के अश्विनी मलिक बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़/करनाल ;- बहुत लंबे समय के बाद एक बार फिर करनाल में HCS अधिकारी लामबंद हुए हैं। आज हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) अधिकारी एसोसिएशन की करनाल में हुई एक अहम बैठक में 2004 बैच की वरिष्ठ एचसीएस अधिकारी वर्षा खांगवाल को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुन लिया गया. बैठक में एसोसिएशन की पूरी कार्यकारिणी का भी चुनाव हुआ। करनाल में हुई इस बैठक में करीब 70 अधिकारियों ने भाग लिया। वर्तमान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में बतौर अतिरिक्त निदेशक तैनात वर्षा खांगवाल 2004 बैच की टॉपर भी हैं. अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के तौर पर एचसीएस अधिकारियों के मुद्दों पर सरकार के साथ सार्थक बातचीत करना उनका उद्देश्य होगा। जानकारी के मुताबिक़ हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी) अधिकारी एसोसिएशन की आम सभा की बैठक आज विकास सदन, करनाल में आयोजित की गई. इस बैठक में संघ के पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया. बैठक में श्रीमती वर्षा खांगवाल (2004) को अध्यक्ष, अश्विनी मलिक (2011) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोहित यादव (2013) को उपाध्यक्ष, प्रद्युम्न सिंह (2013) को महासचिव, डॉ वेद बेनीवाल (2016) को संयुक्त सचिव, अनिल यादव (2016) को समन्वय सचिव और राजेश कोथ (2019) को वित्त सचिव चुना गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!