Friday, June 28, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हरियाणा के जिलों में हो सकती है तेज बारिश और ओलावृष्टि*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हरियाणा के जिलों में हो सकती है तेज बारिश और ओलावृष्टि*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तरी हरियाणा के जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शेष हरियाणा के जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 8 जनवरी को भी हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इधर, मंगलवार को प्रदेश में दिन भर बादल छाए रहे और रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी बारिश के आसार हैं और पांच दिन तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश की संभावना है। बारिश और बादलों के कारण दिन का तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया वहीं दिन का पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस चढ़ गया है। हिसार में मंगलवार तड़के करीब चार बजे बूंदाबांदी हुई। इससे न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.5 व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सिरसा में अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं भिवानी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसलिए बदला मौसम
हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ व अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवा और राजस्थान के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बनने से प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में 9 जनवरी के दौरान बारिश होगी। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!