चंडीगढ़देश-विदेशफरीदाबादराज्यहरियाणा

दो दर्जन से ज्यादा विधायक और सासंद कांग्रेस में होना चाहते हैं शामिल ;- अशोक तंवर

राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,
दो दर्जन से ज्यादा विधायक और सासंद कांग्रेस में होना चाहते हैं शामिल ;- अशोक तंवर.

,,,,,,,,,,,,,,,,,
फरीदाबाद ;-कांग्रस अध्यक्ष अशोक तंवर ने सभी को हैरान कर देने वाली बात कह डाली है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में भाजपा के करीब 24 विधायक कांग्रेस में आना चाहते हैं।इसके अलावा कुछ सांसद भी उनके संपर्क में हैं। सही समय आने पर इन सभी को कांग्रेस में शामिल किया जाएगा।
अशोक तंवर 29 अप्रैल को होने जा रही दिल्ली रैली के संबंध में फरीदाबाद और पलवल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने फरीदाबाद आए हुए थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा में इस समय भगदड़ की स्थिति है। भाजपा के विधायकों का पार्टी से मोहभंग हो चुका है और वे वहां घुटन महसूस कर रहे हैं इसलिए अब वे कांग्रेस में आने को आतुर हैं।
जब तंवर से उन भाजपा सासंदों के नाम पूछे गए तो उन्होंने कहा कि वे किसी का नाम नहीं लेंगे, लेकिन वक्त आने पर सब पता चल जाएगा। जो भी कांग्रेस में आना चाहते हैं, उन सबकी अर्जियों की जांच होगी। उसके बाद बिना शर्त के उन्हें पार्टी में शामिल किया जाएगा। जनाक्रोश रैली के बाद जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।
सुभाष बराला ने किया पलटवार ;-
,,,,,,,,,,
भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि अशोक तंवर मुंगेरीलाल की तरह हसीन सपने देख रहे हैं। बाराल ने सवाल किया कि क्या डा. तंवर बताएंगे कि उनकी अपनी पार्टी के विधायक भी उनके काबू में हैं और प्रदेश अध्यक्ष का कितना कहना मानते हैं।
बराला ने कहा कि डा. तंवर कभी अपने विधायकों की मीटिंग भी नहीं ले पाए, ऐसे में उनका दूसरी पार्टी के विधायकों के संपर्क में होने की बात करना हास्यास्पद है।कांग्रेस लगातार रसातल में जा रही है और भाजपा नई ऊंचाइयों को छू रही है।
भाजपा पार्टी ने प्रदेश में समान विकास कार्य करवाकर अपना आधार बढ़ाया है और गत चुनावों से भी ज्यादा बेहतर परिणाम आगामी चुनाव में यो छोरी कुछ करवा देगीँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!