Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशराज्यहरियाणा

सेवानिवृत पुलिस कर्मियों को अनुबंध के आधार पर मिलेगी नोकरी।

राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,
सेवानिवृत पुलिस कर्मियों को अनुबंध के आधार पर मिलेगी नोकरी।
,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को पुलिस विभाग में अनुबंध आधार पर भर्ती किया जाएगा।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवकता ने बताया कि लंबित पड़े केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने पिछले तीन साल के दौरान रिटायर्ड हुए पुलिसकर्मियों को दोबारा अनुबंध पर भर्ती करने का फैसला किया है। हरियाणा में आईओ (इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर) स्तर के 450 पुलिसकर्मियों को एक साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती किया जाएगा। जिनमें सिर्फ अच्छे ट्रैक रेकॉर्ड वाले पुलिसकर्मियों को ही रखा जाएगा। साउथ रेंज में 47 पुलिसकर्मियों की अनुबंध पर भर्ती की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसके तहत हेड कॉन्स्टेबल, एएसआई, एसआई और इंस्पेक्टर स्तर के पुलिसकर्मियों को भर्ती किया जाएगा। एक साल के लिए अनुबंध पर जो भी पुलिस कर्मचारी योग्य होगा उसका चयन दक्षिण मंडल रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा ही किया जाएगा। ये पुलिसकर्मचारी 31 मार्च 2015 से 30 सितंबर 2018 के बीच सेवानिवृत्त हुए या होने जा रहे पुलिस कर्मियों को ही अनुबंध पर रख जाएगा । उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी की लिखित में अंडरटेकिंग भी ली जाएगी तथा उन कर्मचारियों की 10 साल की सर्विस के दौरान उसकी 70 प्रतिशत एसीआर बेहतर होनी चाहिए। साथ ही वह कोई अन्य संस्थान में नौकरी न कर रहा हो। तथा मेडिकली फिट हो। कॉन्ट्रेक्ट पर लिए जाने पर कर्मचारियों को आखिरी वेतन से ज्यादा सैलरी नही दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि रेंज के आईजी या पुलिस कमिश्नर द्वारा ही सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को एक वर्ष के लिए अनुबंध पर लिया जाएगा। ड्यूटी के दौरान किसी भी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी द्वारा कोई लापरवाही पाई जाती है तो किसी भी समय पर उस पुलिसकर्मी का कॉन्ट्रैक्ट रद्द किया जा सकता है। कॉन्ट्रैक्ट पर पुलिसकर्मियों को एक साल के लिए ही रखा जाना है। ऐसे सभी योग्य व मैडिकली फिट पुलिस कर्मचारी जो जिला रेवाड़ी से 31.03.2015 को या उसके बाद सेवानिवृत्त हुए हो या 30.09.2018 तक सेवानिवृत्त होने जा रहे है वे अपना लिखित आवेदन 30.04.2018 तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय रेवाड़ी में प्रस्तुत कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!