Saturday, June 29, 2024
Latest:
अम्बालाकरनालचंडीगढ़जिंदजॉब करियरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतमनोरंजनहरियाणा

हरियाणा गृहमंत्री विज का दावा, उत्तर भारत में सबसे बेहतरीन होगा रीजनल साइंस सेंटर, फ्लाइट सिमुलेटर में बैठकर ले सकेंगे हवाई यात्रा का आनंद*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा गृहमंत्री विज का दावा, उत्तर भारत में सबसे बेहतरीन होगा रीजनल साइंस सेंटर, फ्लाइट सिमुलेटर में बैठकर ले सकेंगे हवाई यात्रा का आनंद*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के गृहमंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला में निर्माणाधीन आर्यभट्ट रीजनल साइंस सेंटर उत्तर भारत का सबसे बेहतरीन साइंस सेंटर होगा जहां विज्ञान से जुड़े विभिन्न पहलुओं को बखूबी ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया सेंटर में फ्लाइट सिमुलेटर भी लगेगा जिसके जरिए लोग बिना हवाई जहाज में बैठे हवाई यात्रा जैसा आनंद ले पाएंगे। साइंस सेंटर विद्यार्थियों के लिए सबसे लाभदायक होगा जिन्हें साइंस गैलरी में लाइव वेदर के अलावा अंतरिक्ष विज्ञान, गणित एवं अन्य रोचक जानकारियां हासिल हो सकेंगी। सोमवार को दिल्ली से नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम के डायरेक्टर डी रामा शामा, कोलकाता से आर्किटेक्चर पारथा दास के अलावा साइंस एंड टेक्नॉलोजी विभाग हरियाणा से साइंटिफिक इंजीनियर विशाल गुलिया, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रितेश अग्रवाल व अन्य अधिकारियों की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों ने गृह मंत्री विज से भी चर्चा की। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि जीटी रोड पर 5 एकड़ भूमि पर 36 करोड़ रुपए की लागत से आर्यभट्ट विज्ञान केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। साइंस सेंटर अपनी तरह का सबसे बड़ा व यूनिक रिजनल साइंस सेंटर होगा। तीन मंजिला बनने वाले साइंस सेंटर में विद्यार्थियों को आधुनिक तरीके से रोचक व अन्य जानकारियां दी जाएंगी जिससे उनकी विज्ञान में रुचि और बढ़ेगी। बच्चों के अलावा अन्य वर्गों के लिए भी साइंस सेंटर भी विभिन्न जानकारियां होंगी। यह ऐसा साइंस सेंटर होगा जिसमें लाइव वेदर को स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा और वर्चुअल तरीके से भी अन्य जानकारियों को दर्शाया जाएगा। सेंटर का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेंटर के बनने से अम्बाला के लोगों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। साइंस सेंटर पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करेगा। हरियाणा के अलावा विभिन्न राज्यों से लोग इसे देख पाएंगे क्योंकि समूचे उत्तर भारत में यह साइंस सेंटर अलग किस्म का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!