Sunday, June 30, 2024
Latest:
अपराधकरनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पंजाब के पूर्व पुलिस प्रमुख सुमेध सिंह सैनी के घर पुलिस रेड, गिरफ्तारी की तलवार लटकी!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब के पूर्व पुलिस प्रमुख सुमेध सिंह सैनी के घर पुलिस रेड, गिरफ्तारी की तलवार लटकी!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की सेक्टर 20 स्थित कोठी पर छापेमारी की खबर है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने पुख्ता जानकारी के बाद कोठी पर छापेमारी की और खबर है सैनी कोठी के अंदर ही हैं। ये भी अटकलें हैं कि सैनी को किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है। हालांकि पुलिस ने किस मामले में कार्रवाई की इस बात की जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों का कहना है कि कोठी के अंदर बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात है और कोई बड़ी कार्रवाई का है। दरअसल सैनी को ब्लैंकेट बेल हासिल है पर आज की कार्रवाई विजिलेंस टीम कर रही है और वह किसी अन्य मामले में भी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि बलवंत सिंह मुल्तानी अगवा एवं कत्ल केस में सुमेध सिंह सैनी दोषी हैं। इसके अलावा अन्य केस भी हैं।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सैनी के खिलाफ आय से अधिक प्रॉपर्टी बनाने के मामले में एक नया केस दर्ज किया है। इसी मामले में छापामारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!