करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा मंत्रिमंडल फेरबदल का जिन्न फिर आया बाहर! कुछ मंत्रियो की छुट्टी के साथ फेरबदल होने की चर्चाएं? बदला जा सकता है बड़े मंत्री का विभाग?

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा मंत्रिमंडल फेरबदल का जिन्न फिर आया बाहर! कुछ मंत्रियो की छुट्टी के साथ फेरबदल होने की चर्चाएं? बदला जा सकता है बड़े मंत्री का विभाग ?
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा की खट्टर सरकार में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाएं मोदी मंत्रीमंडल फेरबदल से पहले चल रही है। परंतु अभी तक हरियाणा के मंत्रिमंडल में न तो विस्तार हुआ है औऱ न ही फेरबदल। वैसे जब-जब हरियाणा के मुख्यमंत्री दिल्ली का दौरा करते हैं तो हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं बलवान हो जाती है। फिर हर बार सीएम को खंडन करना पड़ता है। शायद इस बार चर्चाओं को असली जामा पहनाया जा सकता है। उच्च सुत्रो के अनुसार हरियाणा मंत्रिमंडल में फेरबदल अब कुछ दिनों में हो सकता है? यह भी सम्भव है कि मंत्रिमंडल से कुछ मंत्रियों की छटनी के साथ कुछ नए विधायको को मंत्रिपद सौंप दिया जाए। सीएम मनोहरलाल पीएम मोदी की तरह कसौटी पर खरा न उतरने वाले मंत्रियो की छुट्टी कर सकते हैं! हरियाणा में अभी दो नए मंत्रियों के लिए पद रिक्त है जिसमे एक जेजेपी कोटे से मन्त्री बनना तय है। अब देखना यह है कि किस विधायक की मन्त्री बनने की लॉटरी निकलेगी। ऐसा कौन सा मन्त्री होगा जिसकी परफॉर्मेंस ठीक न होने के उसकी छुटी होगी? यह चर्चाएं भी सुनने को मिल रही है कि किसी बड़े मंत्री का विभाग की बदला जा सकता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!