खेल

प्रसिद्ध ज्योतिषी द्वारा तैयार आज का भाग्य राशिफल देखिए क्या कहते हैं सितारे*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
प्रसिद्ध ज्योतिषी द्वारा तैयार आज का भाग्य राशिफल देखिए क्या कहते हैं सितारे*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़;- मेष- आज परिस्थितियों के अनुसार खुद को मुखर बनाए रखें, अन्यथा ज्यादा संकोची स्वभाव पीछे कर सकता है। हर जगह सबसे आगे रहने की मनोदशा से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। ऑफिस में कार्य भार अधिक रहेगा। टीम पर भरोसा करें और बूस्ट कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास करें। कारोबारी बड़े पैसे के लेनदेन में चूक कर सकते हैं। बहुत सतर्कता रखने की जरूरत है।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज दूसरों को प्रसन्न करने के लिए किसी गलत बात का समर्थन न करें। ऑफिस में आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचा जा सकता है। सरकारी विभाग में है तो सहकर्मियों से विवाद में उलझना और अधिकारियों से तनाव हो सकता है। निजी क्षेत्र के लोगों को परफार्मेंस में नंबर गेम के साथ ईमानदारी और समर्पण भी प्रदर्शित करना होगा। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज के दिन अगर बहुत जरूरी न हो तो कर्ज न लें, या उतनी राशि ही उठाएं, जिसे चुकाने में आपको कोई परेशानी न होने पाए। नौकरीपेशा लोगों को टेस्ट और इंटरव्यू के लिए तैयारी में कमी नहीं रखनी है। ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वालों वाहनों की सर्विसिंग और नियमित चेकिंग जरूरी होगा। मानसिक स्थिति में विचलन याददाश्त बिगाड़ सकती है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज योग्यता और वाक कौशल से विपरीत परिस्थितियों को भी नियंत्रित कर सकेंगे। जल्दबाजी या घबराहट से काम खराब हो सकता है। सबसे करीबी व्यक्ति का भरोसा बनाए रखें, लेकिन बेहद सीक्रेट चीजों को साझा करना खतरनाक भी हो सकता है। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को विवादों से बचना होगा। कार्यस्थल पर अपनी पूरी क्षमता दिखाएं, यही समय है, जब खुद को सर्वश्रेष्ठ दिखाना होगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज के दिन कोई काम बिगड़ने पर अधिक क्रोध आ रहा है तो भाषा संयमित रखनी होगी। करीबियों के साथ व्यवहार बहुत विनम्र रखें। घर हो या कार्यस्थल माहौल विरुद्ध जा सकता है। ऑफिस में सम्मान और अधिकार दोनों ही बढ़ेंगे। कामकाज में आलस न दिखाएं। बॉस कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। छोटे कारोबारियों के लिए समय अनुकूल है।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज के दिन चिंता मुक्त रहने का दिन है। मानसिक स्थिति में आ रहे बदलाव आपको राहत देंगे। कामकाज को लेकर लापरवाही हो सकती है। ऑफिस में बॉस या उच्चाधिकारियों से तालमेल रखना होगा। डाटा या रसीद संबंधी कागज सुरक्षित रखें। बॉस हिसाब किताब मांग सकते हैं। लेखन से जुड़े लोगों को कलम पर ध्यान देना होगा। युवा करियर को लेकर फोकस बढ़ाएं।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज काम समय पर पूरे होंगे, इसलिए बेवजह तनाव न रखें। ऑफिस में माहौल आपके अनुरूप रहेगा। विरोधी कमियों को उछाल कर लाभ लेने का प्रयास करेंगे। कॉस्मेटिक या कपड़ों का बिजनेस करने वालों के लिए समय बेहतर हो रहा है। वर्ग तैश में आकर विवादित मामलों में ना पड़ें, अन्यथा कार्यवाही की चपेट में आ सकते हैं। स्वास्थ्य में यदि आपने सर्जरी कराई है तो परेशानियां बढ़ सकती है, डॉक्टर से संपर्क रखें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज के दिन अपने ज्ञान को दूसरों से साझा करने का फायदा मिलेगा। भविष्य की कार्य योजनाओं के लिए पर्याप्त मंथन जरूरी है। गैरकानूनी कार्यों के प्रति अलर्ट रहें, कोई भी करीबी बनकर आपके साथ धोखा कर सकता है। सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं को प्रयास जारी रखने होंगे। नई क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए प्रमोशन या मनचाहे ट्रांसफर की संभावनाएं हैं।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन परिवार संग बिताने के लिए सार्थक है। किसी गरीब बच्चे विद्या दान कर सकें तो अच्छा रहेगा। कामकाज में मौजूदा समय चुनौतियों से भरा है। ढिलाई न दिखाएं। बॉस छवि बनाए रखने के लिए आप पर सख्ती दिखा सकते हैं। स्टेशनरी का कारोबार करने वालों के लिए समय अच्छा है। फूलों का बिजनेस करने वाले भी लाभ कमाएंगे।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज मन कुछ व्यथित महसूस कर सकता है, ऐसे में स्वयं को अध्यात्म से जोड़ना लाभप्रद होगा। कामकाज की बाधाएं निश्चित तौर पर दूर होंगी। किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचें, पैसा फंस सकता है। ब्याज की देनदारी बढ़ सकती है। जो लोग मैकेनिकल कामकाज से जुड़े हैं उन्हें प्रदर्शन में सुधार करना होगा। ऑफिशियल कामकाज में परेशानी दिख रही है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज दिन की शुरुआत अपने आराध्य देव को स्मरण के साथ करें। रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य भी आसानी से बनते हुए दिख रहें हैं। सम्मान-प्रतिष्ठा बढ़ाने का मौका मिलेगा। ऑफिस में उच्च अधिकारियों के संपर्क में बने रहें, जिम्मेदारियों पर फोकस करें। कारोबार में धीरे-धीरे मंदी के बादल छंटते दिख रहे हैं, ऑफर या स्कीम के जरिए थोड़ी रफ्तार बढ़ाई जा सकती है।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज खुद को प्रोत्साहित करके रखना होगा। किसी काम में मन नहीं लग रहा है तो इष्टदेव का ध्यान करें। रिसर्च संबंधित कार्यों में जुड़े लोगों को धैर्य नहीं खोना है, जल्दबाजी में काम और बिगड़ सकता है। नए कारोबार में एक साथ बड़ी धन न फंसाएं। फिलहाल घाटे की संभावना है। भविष्य के लिए बड़ी कल्पना में न उलझें। ग्राहकों से संबंध मजबूत बनाने के लिए तत्कालिक लोभ से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!