Monday, September 16, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्य

हरियाणा के केयरटेकर सीएम नायब सैनी रूठी कार्यकर्ता भारती सैनी और सैनी समाज को मनाने में नाकामयाब! बैरंग लौटते मीडिया से भी नही हुए रूबरू!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के केयरटेकर सीएम नायब सैनी रूठी कार्यकर्ता भारती सैनी और सैनी समाज को मनाने में नाकामयाब! बैरंग लौटते मीडिया से भी नही हुए रूबरू!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
महेंद्रगढ़ ;- हरियाणा विधानसभा में बागी हुए भाजपा के बागियों को मनाने निकले हरियाणा के कार्यवाहक CM नायब सैनी आज महेंद्रगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने नारनौल विधानसभा सीट पर भाजपा की एक रूठी महिला कार्यकर्ता भारती सैनी को मनाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी और सीएम को बैरंग लौटना पड़ा। गौरतलब बात यह कि नायब सैनी का उनके ही सैनी समाज के लोगों ने जबरदस्त विरोध किया। जब CM सैनी को मीटिंग से खाली हाथ लौटना पड़ा तो उन्होंने बाहर खड़े मीडियाकर्मियों से भी कोई बात नहीं की। इतनी ही नहीं, भारती सैनी के समर्थकों ने नायब सैनी की गाड़ी के सामने खड़े होकर ही भारती के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। इसके साथ ही नायब सैनी पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के भी घर पहुंचे। उन्होंने रामबिलास से नाराजगी भुलाने की प्रार्थना की और चुनाव में सहयोग करने के लिए मनाने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!