करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

महान एथलीट मिल्खा सिंह कोरोना से लगी रेस में हार गए जिंदगी, उनके निधन पर हरियाणा सीएम ने किया शोक व्यक्त*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
महान एथलीट मिल्खा सिंह कोरोना से लगी रेस में हार गए जिंदगी, उनके निधन पर हरियाणा सीएम ने किया शोक व्यक्त*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़;- फर्राटेदार दौड़ लगाकर जिन्होंने कभी सभी को चौंकाया वह आज दुनिया से जाने की बुरी खबर दे गए हैं। फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का निधन हो गया है। 91 साल के मिल्खा सिंह को हाल ही में कोरोना हो गया था। जिसके बाद उन्हें राहत होने की खबर भी सामने आई थी। लेकिन एक बार फिर मिल्खा का स्वास्थ्य बिगड़ गया और उन्हें चंडीगढ़ PGI में एडमिट कराया गया। यहां उनका लगातार इलाज चल रहा था।

उनके स्वास्थ्य के बारे में कहा जा रहा था कि मिल्खा की हालत सुधर रही है। लेकिन बीती रात अचानक से मिल्खा सिंह की सांसे टूट गईं। बताया जाता है कि मिल्खा ने बीती रात 11.30 बजे के करीब अपनी अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी पीजीआई की ओर से दी गई है। हरियाणा सीएम मनोहरलाल व पीजीआई के निदेशक प्रो. जगत राम ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

हाल ही में पत्नी का हो गया था निधन…

मिल्खा सिंह की पत्नी को भी कोरोना हो गया था और उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। मोहाली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आखिर उन्हें बचाया नहीं जा सका। मिल्खा अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!