चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा विधानसभा में आज होगा निर्णायक फैंसला, किसानों के हक में कौन कौन सा विधायक, गिरेगी या बचेगी सरकार?

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा विधानसभा में आज होगा निर्णायक फैंसला, किसानों के हक में कौन कौन सा विधायक, गिरेगी या बचेगी सरकार?
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- आज साफ हो जाएगा की हरियाणा के किसानों के हक में कौन कौन सा विधायक खड़ा है। क्योंकि अक्सर विधायक किसानों के हित मे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं।आज विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के समय स्थिति साफ हो जाएगी। हरियाणा विधानसभा में आज कांग्रेस की तरफ से भाजपा जजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। ऐसे में आज वोटिंग में सरकार की अग्निपरीक्षा होगी। कांग्रेस की तरफ से प्रदेश में भाजपा जजपा गठबंधन सरकार अपना विश्वास खो चुकी है और प्रदेश की जनता भाजपा जजपा सरकार को नहीं चाहती है, इसलिए कांग्रेस की तरफ से यह अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। कांग्रेस के इस अविश्वास प्रस्ताव पर पार्टी के 25 विधायकों ने हस्ताक्षर कर सौंपे थे, हालांकि कांग्रेस के पास सदन में फिलहाल 30 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस को उम्मीद है कि यहां पर क्रॉस वोटिंग हो सकती है और प्रदेश की गठबंधन सरकार के लिए सकंट की स्थिति पैदा हो सकती है। वहीं दो निर्दलीय विधायक भी अविश्वास प्रस्ताव का खुलकर समर्थन कर चुके हैं।

कांग्रेस के इन विधायकों ने किया था अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर,

हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सदस्य है लेकिन फिलहाल 88 सदस्यों की ही विधानसभा कार्यवाही चल रही है क्योंकि ऐलनाबाद से इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने किसान आंदोलन के समर्थन में अपना इस्तीफा सौंप दिया था वहीं कालका से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी की सदस्यता रद्द हो गई थी। कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी को हिमाचल प्रदेश की एक अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद विधानसभा स्पीकर ने उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया था।

इधर प्रदेश में भाजपा के पास 40 विधायक हैं। भाजपा अपने 40 विधायकों के साथ सदन में मजबूती के साथ खड़ी है। वहीं भाजपा के समर्थन में जजपा के 10 विधायक हैं। हालांकि जजपा के विधायकों ने सदन में मंगलवार को कार्यवाही के दौरान तीखे तेवर दिखाए थे, लेकिन उन्होंने अपनी मजबूरी बताते हुए अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष के मत देने की बात भी स्वीकारी।

भाजपा के ये हैं 40 विधायक,

करनाल से मनोहर लाल
थानेसर से सुभाष सुधा
पिहोवा से संदीप सिंह
कलायत से कमलेश ढांडा
कैथल से लीला राम गुर्जर
पंचकूला से ज्ञान चंद गुप्ता
इंद्री से राम कुमार कश्यप
घरौंडा से हरविंद्र कल्याण
पानीपत ग्रामीण से महिपाल ढांडा
पानीपत शहरी से प्रमोद विज
गन्नौर से निर्मल रानी
राई से मोहन लाल बड़ौली
जींद से कृष्ण मिड्डा
अंबाला कैंट से अनिल विज
फतेहाबाद से दूड़ा राम
रतिया से लक्ष्मण नप्पा
अंबाला सिटी से असीम गोयल
हांसी से विनोद भ्याणा
हिसार से कमल गुप्ता
नलवा से रणबीर गंगवा
लोहारु से जयप्रकाश दलाल
भिवानी से घनश्याम सर्राफ
बवानी खेड़ा से विश्ंबर बाल्मिकी
अटेली से सीताराम
नारनौल से ओमप्रकाश यादव
नांगल चौधरी से अभय यादव
बावल से बनवारी लाल
कोसली से लक्ष्मण सिंह यादव
पटौदी से सत्य प्रकाश जरावता
गुरुग्राम से सुधीर सिंगला
सोहना से संजय सिंह
जगाधरी से कंवर पाल गुर्जर
हथीन से प्रवीण डागर चौपाल टीवी
होडल से जगदीश नय्यर
पलवल से दीपक मंगला
बड़खल से सीमा त्रिखा
बल्लभगढ़ से मूल चंद शर्मा
फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता
यमुनानगर से घनश्याम दास
तिगांव से राजेश नागर

जननायक जनता पार्टी के दस विधायक

उचाना से विधायक दुष्यंत चौटाला
बाढ़ड़ा से नैना चौटाला
नारनौंद से रामकुमार गौतम
उकलाना से अनूप धानक
नरवाना से रामनिवास सुरजाखेड़ा
टोहाना से देवेंद्र बबली
जुलाना से अमरजीत ढांडा
गुहला से ईश्वर सिंह
बरवाला से जोगी राम सिहाग
शाहाबाद से रामकरण काला

कांग्रेस के विधायक

गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्डा
कालका से प्रदीप चौधरी- सदस्यता रद्द
लाडवा से मेवा सिंह
रादौर से बिशन लाल
असंध से शमशेर सिंह गोगी
इसराना से बलबीर सिंह
समालखा से धर्म सिंह छोक्कर
नारायणगढ़ से शैली
खरखौदा से जयवीर सिंह
सोनीपत से सुरेंद्र पंवार
गोहाना से जगबीर मलिक
बरौदा से इंदुराज नरवाल
सफीदो से सुभाष गंगोली
कालांवाली से शिशपाल सिंह
डबवाली से अमित सिहाग
आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई
तोशाम से किरण चौधरी
मुलाना से वरुण चौधरी
रोहतक से भारत भूषण बत्तरा
कलानौर से शंकुलता खटक
बहादुरगढ़ से राजेंद्र जून
बादली से कुलदीप वत्स
झज्जर से गीता भुक्कल
बेरी से रघुवीर सिंह कादयान
महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह
सढौरा से रेनु बाला
रेवाड़ी से चिंरजीव राव
नूंह से आफताब अहमद
फिरौजपुर झिरका से मामन खान
पुन्हाना मोहम्मद इलियास
फरीदाबाद NIT से नीरज शर्मा
ये हैं निर्दलीय विधायक

सिरसा से गोपाल कांडा ( हलोपा )
रानियां से रणजीत सिंह चौटाला
पूंडरी से रणधीर सिंह गोलन
बादशाहपुर से राकेश दौलताबाद
महम से बलराज कुंडू
नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर
दादरी से सोमबीर सांगवान
पृथला से नयन पाल रावत
इनेलो से विधायक

ऐलनाबाद से अभय सिंह चौटाला ( इस्तीफा दे चुके हैं। )
प्रदेश में फिलहाल किसान आंदोलन के समर्थन में जगह जगह पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और विधायकों से अब अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग करने की मांग भी चुके हैं।
हालांकि किसानों के समर्थन में दो निर्दलीय विधायकों ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था जिसमें महम से विधायक बलराज कुंडू और दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान शामिल हैं। हालांकि सिरसा से विधायक गोपाल कांडा ने सरकार को समर्थन का पत्र भेजा है।
मंगलवार को विधानसभा में जजपा के विधायकों के रुख कड़े दिखाई दिये थे और वो बार बार सरकार को कोसते नजर आ रहे थे। सदन के बाहर निकलते ही जजपा विधायक ने दुष्यंत चौटाला को सरकार से समर्थन वापस लेने तक की बात कह दी थी। जजपा के चार विधायकों के तेवर तल्ख दिखाई दिये थे।
सदन में वोटिंग के दौरान भाजपा के 40 विधायकों के अलावा जजपा के 10 विधायक भी सरकार के समर्थन में हैं। इधर कांग्रेस के पास उनके 30 विधायक हैं। मौजूदा स्थिति में 88 सदस्यों की विधानसभा है और अब बहुमत के लिए 45 मतों की आवश्यकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!