Thursday, August 8, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरोहतकसोनीपतहरियाणाहिसार

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व CPS हरियाणा सरकार अनिल ठक्कर पुनः सम्भालेंगे खट्टर सरकार में महत्वपूर्ण पदभार?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व CPS हरियाणा सरकार अनिल ठक्कर पुनः सम्भालेंगे खट्टर सरकार में महत्वपूर्ण पदभार ?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा सरकार में पूर्व चीफ पार्लियामेंट सेक्रेटरी रहे पूर्व विधायक अनिल ठक्कर कि आजकल मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ नजदीकियां बढ़ते हुए दिखाई दे रही हैं!मिली निजी जानकारी के अनुसार अनिल ठक्कर ने जब भाजपा पार्टी ज्वाइन की थी उस समय उनको सरकार में महत्वपूर्ण पद देने की पेशकश की गयी थी। परंतु स्वाभिमानी पूर्व विधायक अनिल ठक्कर ने बिना शर्त के भाजपा पार्टी का दामन थामा था।अब कुछ दिनों बाद हरियाणा मंत्रिमंडल में फेरबदल एवं विस्तार होना संभव माना जा रहा है।उसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा में वरिष्ठ भाजपा नेताओं को सरकार में महत्वपूर्ण पद सौंपेंगे। निजी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनिल ठक्कर को भी सरकार में महत्वपूर्ण पद मिलने की संभावना साफ दिखाई दे रही है ?इसीलिए आजकल उनके सोनीपत निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिकारियों का जमावड़ा साफ दिखाई देने लग गया है। यदि सूत्रों पर विश्वास करें तो शीघ्र ही अनिल ठक्कर हरियाणा की खट्टर सरकार में प्रभावशाली व्यक्ति बन जाएंगे? जिससे सोनीपत भाजपा पार्टी में एक मजबूत पंजाबी नेता का उदय होगा। इस बात से इंकार नही किया जा सकता कि आने वाले चुनाव में सोनीपत विधानसभा से अनिल ठक्कर भाजपा प्रत्याशी बनेंगे और सीट जीतकर भाजपा औऱ खट्टर की झोली में डालेंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!