करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारियों को दी प्रमोशन, 13 नए सचिव भी किए गए नियुक्त*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारियों को दी प्रमोशन, 13 नए सचिव भी किए गए नियुक्त*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए विभिन्न मंत्रालयों में 13 नए सचिवों को नियुक्ति किया है। शनिवार को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस बाबत एक नोटिफिकेशन जारी किया है। केंद्र सरकार ने 13 नए सचिवों की नियुक्ति के साथ ही 5 आईएएस अफसरों को पदोन्नत कर स्पेशल सेक्रेट्री लेवल का बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार पदोन्नति को लेकर केंद्र सरकार काफी समय से विचार कर रही थी और इसी क्रम में पदोन्नत होने वाले अधिकारियों की सूची भी तैयार की जा रही थी। इस सूची पर अंतिम निर्णय शुक्रवार को ले लिया गया था और शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई।

जो नए सचिव हुए नियुक्त-

1-दीपक खांडेकर, मध्य प्रदेश कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके पहले वे जनजाति कल्याण विभाग के सचिव पद पर काम कर रहे थे।

2-उपेंद्र प्रसाद सिंह, उड़ीसा कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी, इन्हें वस्‍त्र मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। इसके पहले वे जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदि विकास और गंगा संरक्षण विभाग में सचिव थे।

3-राजेश कुमार चतुर्वेदी, मध्यप्रदेश कैडर से 1987 बैच के आईएएस अधिकारी, इन्हें उर्वरक विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, इससे पहले वे रसायन एवं पेट्रो रसायन विभाग, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में सचिव थे।

4-योगेंद्र त्रिपाठी, कर्नाटक कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी को रसाय एवं पेट्रो रसायन विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है, इससे पहले वे पर्यटन मंत्रालय में सचिव के पद पर नियुक्त थे।

5-आलोक टंडन, उत्तर प्रदेश कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी, इन्हें खनन मंत्रालय में सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

6-जी वी वेणुगोपाला सर्मा, उड़ीसा कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी, इन्हें नेशनल अथॉरिटी, कैमिकल वैपन्स कंवेंशन में चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

7- पंकज कुमार, नागलैंड कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी, इन्हे जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग का सचिव बनाया गया है।

8- ओटम दाई, तमिलनाडु के कैडर से 1987 बैच के आईएस अधिकारी, इन्हें सचिव श्रेणी में प्रदोन्नत किया गया है। ये केंद्रीय सतर्कता आयोग में सचिव के पद पर काम करेंगे।

9- आलोक कुमार I, यूपी कैडर के 1988 बैच के आईएस अधिकारी, इन्हें ऊर्जा मंत्रालय का सचिव बनाया गया है।

10- बिद्युत बिहारी स्वैन, गुजरात कैडर के 1988 बैच के आईएस अधिकारी, सूक्ष्म, लघु मंत्रालय का सचिव बनाया गया है।

11- प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, 1988 बैच के आईएएस अधिकारी, कैबिनेट सचिवालय सचिव (समन्वय), बनाया गया है

12- अरविंद सिंह, महाराष्ट्र कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी, इन्हें पर्यटन मंत्रालय का सचिव बनाया गया है।

13- अलका तिवारी, झारखंड कैडर की 1988 बैच की अधिकारी, इन्हें राष्ट्रीय अनुसुचित जनजाति आयोग में सचिव बनाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!