Friday, September 20, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले डॉ हर्षवर्धन, रमेश पोखरिवाल सहित एक दर्जन मंत्रियों ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले डॉ हर्षवर्धन, रमेश पोखरिवाल सहित एक दर्जन मंत्रियों ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली ;- आज शाम केंद्रीय कैबिनेट में विस्तार से पहले दिल्ली (Delhi) में जारी सियासी हलचल के बीच संतोष गंगवार, देबोश्री चौधरी, सदानंद गौड़ा की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। वहीं केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने भी इस्तीफा दे दिया है। कुछ पुराने और नए मंंत्रियों को मिलाकर आज मोदी कैबिनेट विस्तार के दौरान 43 मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है। पीएम मोदी के कैबिनेट विस्तार पर कांग्रेस पार्टी ने निशाना साधा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के पीछे खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने भी इस्तीफा दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!