Friday, June 28, 2024
Latest:
अपराधकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलगुड़गाँवचंडीगढ़चरखी दादरीजॉब करियरझज्जरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतभिवानीरेवाड़ीसिरसास्वास्थ्यहरियाणा

हरियाणा के कृषि मंत्री किसानों को समझाने मे रहे नाकामयाब,मंत्री जेपी दलाल का आकलन और सूजबुझ रह गयी सारी धरी की धरी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के कृषि मंत्री किसानों को समझाने मे रहे नाकामयाब,मंत्री जेपी दलाल का आकलन और सूझ बूझ रह गयी सारी धरी की धरी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल खास तौर पर हरियाणा के किसानों को आंदोलन से दूर रहने के लिए समझाने में नाकामयाब साबित हुए। कृषि मंत्री दलाल ने कहा था कि यह आंदोलन पंजाब कांग्रेस के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा प्रायोजित किसान आंदोलन है। जिसमें पंजाब के असली किसान नही है। उन्होंने जोर देकर कहा था कि इस आंदोलन में हरियाणा के किसान शामिल नहीं है और ना ही होंगे। कृषिमंत्री जेपी दलाल का आकलन और सूज भूज सारी धरी की धरी रह गयी। आज इस किसान आंदोलन में हरियाणा का किसान मुख्य भूमिका निभा रहा है। क्योंकि हरियाणा के किसानों के साथ साथ अब खापों ने भी इस आंदोलन को जी जान से कामयाब करने के कमर कस ली है। यही नही सत्ताधारी किसान विधायक सोमबीर सांगवान सत्ता को ठोकर मार कर किसानों के साथ खड़े हो गए हैं। आज हालात यह है कि हरियाणा की सत्ताधारी पार्टी के बीजेपी व जेजेपी के अनेकों विधायक किसानों के साथ खड़े हैं। प्रदेश के लोगो का कहना है कि प्रदेश के कृषिमंत्री की नैतिक जिम्मेदारी थी कि वह किसानों को सरकार द्वारा लागू नीति को सही तरीके समझाना चाहिये था। अभी हाल ही में हरियाणा के बरोदा विधानसभा उपचुनाव के चुनाव प्रभारी भी कृषिमंत्री जेपी दलाल थे। जिसमे खट्टर सरकार को भारी व करारी शिकस्त मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!