Monday, July 27, 2026
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा कृषि मंत्री राणा ने मत्स्य पालन और कृषि विभागों के बीच बेहतर समन्वय बंनाने के लिए अधिकारियों को दिया निर्देश*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कृषि मंत्री राणा ने मत्स्य पालन और कृषि विभागों के बीच बेहतर समन्वय बंनाने के लिए अधिकारियों को दिया निर्देश*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा के कृषि एवं मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों के पानी का उपयोग मछली पालन और झींगा उत्पादन के लिए किया जा सकता है। इससे राज्य में ‘ब्लू रेवेल्यूशन’ को बढ़ावा मिलेगा। कृषि मंत्री मंगलवार को चंडीगढ़ में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। कृषि मंत्री ने मत्स्य पालन और कृषि विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया और अधिकारियों से पहले चल रही परियोजनाओं में तेजी लाने को कहा। उन्होंने वैश्विक स्तर पर मछली पालन को बढ़ावा देकर किसानों के लिए अतिरिक्त आय के स्रोत तलाशने की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर भिवानी और सिरसा जिलों में चल रही मत्स्य पालन परियोजनाओं पर भी विशेष चर्चा हुई। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन परियोजनाओं के अंतिम ड्रॉइंग को इस माह के अंत तक फाइनल कर लिया जाए। अधिकारियों ने बताया कि भिवानी परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पहले ही पूरा हो चुका है और बिजली-पानी की आपूर्ति की योजना पर काम चल रहा है। टेंडर प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी ताकि अप्रैल के अंत तक निर्माण कार्य आरंभ हो सके। उन्होंने मत्स्य पालन, कृषि और मृदा संरक्षण विभागों के बीच संयुक्त बैठक आयोजित करने पर जोर दिया ताकि जल संसाधनों का कुशलतापूर्वक उपयोग किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!