करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरेवाड़ीरोहतकसिरसासोनीपतहरियाणाहिसार

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कैलेंडर पर बना विवाद, चौधरी चरण सिंह के नाम एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, प्रशासन फोटो लगाना भूले, सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद प्रशासन ने दी सफाई!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कैलेंडर पर बना विवाद, चौधरी चरण सिंह के नाम एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, प्रशासन फोटो लगाना भूले, सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद प्रशासन ने दी सफाई!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिसार HAU का वर्ष 2022 का कैलेंडर, जिसमें चौ. चरण सिंह का फोटो न लगाने पर विवाद है।
हरियाणा के हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (CCHAU) के प्रकाशित वर्ष 2022 के कैलेंडर को लेकर विवाद हो गया है। कैलंडर पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की फोटो तो प्रकाशित की गई हैं, लेकिन जिनके नाम से युनिवर्सिटी है, उनका फोटो ही इग्नोर कर दिया गया। मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आया तो राजनीतिक दल भी इस विवाद में कूद पड़े। बाद में विश्वविद्यालय की ओर से भी सफाई दी गई।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी नव वर्ष के अवसर पर हर साल अपना कैलेंडर प्रकाशित कराती है। इसमें सरकारी अवकाश की जानकारी के साथ विवि. के लिए महत्वपूर्ण तारीख का उल्लेख रहता है। साथ ही यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों को इससे कई अन्य प्रकार की जानकारी पाने में भी मदद मिलती है। CCHAU ने वर्ष 2022 के लिए अपना कैलेंडर प्रकाशित कराया है। जैसे ही यह लोगों तक पहुंचा तो इसको लेकर विवि प्रबंधन की आलोचना शुरू हो गई है। कैलेन्डर में हर वर्ष चौ. चरण सिंह की फोटो लगती रही है, लेकिन इस बार यह गायब है। कैलेंडर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की फोटो छापी गई है।
हालांकि बीच में CCHAU की फोटोज के बीच छोटी सी चौ. चरण सिंह का स्टैच्यू भी दिख रहा है, लेकिन लोग उसे चौ. चरण सिंह के कद के समान न मान कर आलोचना पर उतर आए हैं। लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप हुड्‌डा ने इसको लेकर ट्वीट किया कि चौ. चरण सिंह के छाया चित्र को कैलंडर से और किसानों को खेती से हटा रहे हैं। लेकिन किसान न खेती छोड़ेंगे और न ही चौधरी साहब की विचारधारा।
सोशल मीडिया पर मामला गर्म हुआ तो इसकी भनक यूनिवर्सिटी प्रशासन को भी लगी। बाद में CCHAU के मीडिया सलाहकार डॉ संदीप आर्य ने कहा कि शिक्षण संस्थान में ऐसी बातों का राजनीतिकरण न किया जाए। विश्वविद्यालय ने हमेशा चौधरी चरण सिंह जी का सम्मान व अनुसरण किया है। इस बार भी चौधरी साहब की प्रतिमा को कैलेंडर के बिल्कुल बीच में स्थान दिया गया है। इस तरह की बात को राजनैतिक रंग देना अनावश्यक है। कैलेंडर की शुरुआत ही उनके नाम से है। HAU की लोगो में भी उनका नाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!