Saturday, July 27, 2024
Latest:
अपराधअम्बालाकरनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यरोहतकसोनीपतहरियाणाहिसार

हरियाणा गठन से बरोदा के उपचुनाव तक अब बनेगा 14वां विधायक*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा गठन से बरोदा के उपचुनाव तक अब बनेगा 14वां विधायक*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ :- पंजाब से हरियाणा के अलग होने के बाद 1967 में पहला विधानसभा चुनाव हुआ। हरियाणा के गठन के बाद पहले विधानसभा परिसीमन में बरोदा विधानसभा भी बनाई गई थी और इसे 2009 तक आरक्षित रखा गया। 1967 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस की सीट से रामधारी गौड़ ने जीत हासिल की थी। अब तक हरियाणा में 13 आम चुनाव हो चुके हैं। बरोदा में यह अबकी बार हो रहा उपचुनाव 14वां चुनाव है। गौर रहे कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार श्रीकृष्ण हुड्डा यहां से विधायक चुने गए थे और वे 2009 से पहली बार विधायक बने और लगातार तीन बार जीत हासिल की थी। इसी साल अप्रैल महीने में बरोदा के विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के निधन के बाद अब उपचुनाव करवाया जा रहा है।

 

*बरोदा विधानसभा के अबतक के विधायक*

चुनाव विधायक पार्टी
1967 राम धारी कांग्रेस
1968 श्याम चंद विशाल हरियाणा पार्टी
1972 श्याम चंद कांग्रेस
1977 भले राम जनता पार्टी
1982 भलेराम लोकदल
1987 किरपा राम लोकदल
1991 रमेश कुमार खटक जनता पार्टी
1996 रमेश कुमार खटक समता पार्टी
2000 रमेश कुमार खटक इंडियन नेशनल लोकदल
2005 रामफल इंडियन नेशनल लोकदल
2009 श्री कृष्ण हुड्डा कांग्रेस
2014 श्री कृष्ण हुड्डा कांग्रेस
2019 श्री कृष्ण हुड्डा कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!